Royal Enfield Bullet 650 टेस्टिंग करती दिखी, Guerrilla 450 भी जल्द होगी लॉन्च

Royal Enfield Guerrilla 450 And Bullet 650: रॉयल एनफील्ड आने वाले कुछ महीनों में कई नए प्रोडक्ट भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है जिनमें बुलेट 650 और गुरिल्ला 450 शामिल हैं। हाल में ये दोनों बाइक्स टेस्टिंग के दौरान एक साथ नजर आई हैं। गुरिल्ला बिल्कुल नई मोटरसाइकिल है, वहीं बुलेट स्टैंडर्ड मॉडल का दमदार अवतार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 हुई स्पॉट
  • बुलेट 650 भी टेस्टिंग करती नजर आई
  • जल्द भारत में लॉन्च होंगी दोनों बाइक्स

Royal Enfield Guerrilla 450 And Bullet 650: रॉयल एनफील्ड जल्द भारत में अपनी कई नई और दमदार मोटरसाइकिल पेश करने वाली है। कंपनी कुछ बाइक्स की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, इनमें से कुछ अपडेटेड होंगी और कुछ बिल्कुल नई हैं। रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी इंजन वाली बुलेट की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है। हालांकि बड़े इंजन को फ्रेम में लाने के बाद कुछ बदलाव निश्चित तौर पर किए गए हैं। नई बुलेट 650 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है जो मामूली कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मार्केट में उतारी जा सकती है। हाल में बुलेट 650 और बिल्कुल नई गुरिल्ला 450 को साथ टेस्टिंग करते देखा गया है।

Royal Enfield Guerrilla 450 And Bullet 650

हाल में बुलेट 650 और बिल्कुल नई गुरिल्ला 450 को साथ टेस्टिंग करते देखा गया है

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650

इस प्रोजेक्ट पर कंपनी 2022 से काम कर रही है और अब इसका टेस्ट मॉडल सड़कों पर भी दिखने लगा है। कंपनी इसके साथ क्लासिक 650 पर भी काम कर रही है, लेकिन इन दोनों के 350 मॉडल के मुकाबले ये दिखने में बिल्कुल अलग हैं। रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी बुलेट और क्लासिक 650 के साथ समान फ्रेम और फीचर्स दे सकती है। अनुमान है कि इन दोनों में 650 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। गुरिल्ला 450 पर भी काम जारी है, हालांकि इसे लॉन्च होने में अभी समय है।

End of Feed