नए अवतार में आने वाली है तीसरी जनरेशन रेनॉ डस्टर, जानें भारत में कब तक आएगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 27, 2023, 01:56 PM IST

Renault-Nissan 2025 तक भारत में कई नई कारें लाने वाली हैं जिनमें से एक Duster SUV होगी। कंपनी ने हाल में जानकारी दी है कि 29 नवंबर 2023 को रेनॉ इस एसयूवी से ग्लोबल मार्केट के लिए पर्दा हटाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ-निसान ला रहीं कई नई कारें
  • भारत में होगी डस्टर की वापसी
  • 5,300 करोड़ रुपये होगा निवेश

Third Generation Renault Duster Debut: रेनॉ की सिस्टर कंपनी डासिया 29 नवंबर 2023 को नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटाने वाली है। कंपनी तीसरी जनरेशन डस्टर को रेनॉ के बैनर तले भारतीय मार्केट में 2025 तक लॉन्च कर सकती है। सबसे पहले इस कॉम्पैक्ट एसयूवी से पुर्तगाल में पर्दा हटाने वाली है, इसके बाद यूरोपीय मार्केट में भी ये अगले साल लॉन्च की जाएगी। दक्षिण अमेरिका और एशिया में इसकी एंट्री 2025 के आस-पास होगी। कंपनी ने जहां अब तक नई डस्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, वहीं इसके पहले से बहुत ज्यादा स्टाइलिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

New Generation Duster SUV

दक्षिण अमेरिका और एशिया में इसकी एंट्री 2025 के आस-पास होगी

कितना बदलेगा लुक!

नई डासिया/रेनॉ डस्टर का लुक और डिजाइन आकर्षक होगा और इसका चेहरा भी काफी बदलने वाला है। इसके अलावा पिछले हिस्से में मिलने वाले टेललैंप्स भी पहले से काफी पतले होंगे। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि नई जनरेशन डस्टर के साथ अब तक का सबसे दमदार इंजन दिया जाएगा। ये भी माना जा रहा है कि नई डस्टर कॉम्पैक्ट एसयूवी को सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर मिलने वाला है। भारतीय मार्केट में इन कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा से होने वाला है।

End of Feed