पहले से किफायती Renault Kwid अब हुई और सस्ती, 4.69 लाख कीमत वाला नया वेरिएंट लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 2, 2023, 04:05 PM IST

Renault ने भारतीय मार्केट में अपनी सबसे सस्ती कार Kwid का नया RXE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. कंपनी ने नए वेरिएंट को कई पैसा वसूल फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है.

KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ Kwid RXE वेरिएंट हुआ लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये
  • पैसा वसूल फीचर्स से लैस है कार

Renault Kwid RXE Launched In India: रेनॉ इंडिया की सबसे सस्ती कार क्विड को भारतीय मार्केट में बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि ये सस्ती कार है जिसके साथ फीचर्स भी पैसा वसूल मिलते हैं. अब कंपनी ने क्विड का नया RXE वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जो इस कार रेंज का सबसे सस्ता वेरिएंट बन गया है. नए RXE वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है और कंपनी ने इसकी बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है. किफायती कारें पसंद करने वालों के लिए ये नया वेरिएंट एक जोरदार विकल्प बन गया है जो पूरी तरह पैसा वसूल डील ग्राहकों को देने वाला है.

Renault Kwid RXE

नए RXE वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है

कितना दमदार है कार का इंजन

रेनॉ इंडिया ने अपनी सभी कारों को आज बीएस6 के स्टेप 2 मानकों से अपडेट कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने क्विड हैचबैक को भी अपडेट किया है. रेनॉ क्विड RXE वेरिएंट के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आया है. नए ईंधन मानकों के हिसाब से कंपनी ने कार के इंजन के साथ सेल्फ डायगनोस्टिक डिवाइस दी है जो ड्राइव के समय कार का एमिशन लेवल लगातार मॉनिटर करती रहती है, इसके साथ ही ये केटेलेटिक कन्वर्टर और ऑक्सिजन सेंसर्स पर भी नजर बनाए रखती है.

End of Feed