ऑटो न्यूज़

होली पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, पहले से सस्ती रेनॉ कारों की कीमत और घटी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 6, 2023, 11:39 AM IST

रेनॉ के भारतीय बाजार में बिक्री के लिए तीन मॉडल हैं, जिनमें ट्राइबर , किगर और क्विड शामिल हैं। इन्ही की बिक्री बढ़ाने के लिए 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

Image

रेनॉ ट्राइबर पर 25,000 रुपये तक की नकद छूट।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ ट्राइबर पर 25,000 रुपये तक की नकद छूट
  • रेनॉ किगर 12,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस
  • क्विड पर 57,000 रुपये तक की छूट

रेनॉ के भारतीय बाजार में बिक्री के लिए तीन मॉडल हैं, जिनमें ट्राइबर , किगर और क्विड शामिल हैं। इन्ही की बिक्री बढ़ाने के लिए 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इन ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं। तो आइए मॉडल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

रेनॉ ट्राइबर

रेनॉ ट्राइबर (Renault Triber) पर 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ मिल रहा है।

रेनॉ काईगर

रेनॉ किगर (Renault Kiger) पर 62,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। वहीं एक्सचेंज 25,000 रुपये और 12,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।

रेनॉ क्विड

वहीं एंट्री-लेवल हैचबैक, Kwid ने अपने 2022 मॉडल पर 57,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जिसमें 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ और 12,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे लाभ शामिल हैं। वहीं 2023 मॉडल में 5,000 रुपये की नकद छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें एक्सचेंज और कॉर्पोरेट जैसे अन्य लाभ दोनों साल के मॉडल में समान रहते हैं।

इसके अलावा किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्य में 5,000 रुपये के ग्रामीण ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक RELIVE स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी ले सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article