ऑटो न्यूज़

Raptee HV T30 Launched: भारत की पहली हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200KM तक रेंज!

Raptee.HV T30 Electric Bike Launched, Price, Battery Specification : कंपनी ने दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं जिनके नाम टी30 और टी30 स्पोर्ट हैं। इन दोनों की ही कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है। इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है और इनमें दिलचस्पी रखने वाले 1,000 रुपये टोकन के साथ इनकी बुकिंग करा सकते हैं।

Image

इनमें दिलचस्पी रखने वाले 1,000 रुपये टोकन के साथ इनकी बुकिंग करा सकते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Raptee HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च
  • 2.39 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत
  • भारत की पहली हाई वोल्टेज ई-बाइक

Raptee.HV T30 Electric Bike Launched, Price, Battery Specification: चेन्नई आधारित रापती इलेक्ट्रिक स्टार्टअप ने अपने पहले प्रोडक्ट से पर्दा हटा लिया है। इस ब्रांड की नई इलेक्ट्रिक बाइक एचवी ट30 शोकेस की है। कंपनी ने दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं जिनके नाम टी30 और टी30 स्पोर्ट हैं। इन दोनों की ही कीमत 2.39 लाख रुपये रखी गई है। इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है और इनमें दिलचस्पी रखने वाले 1,000 रुपये टोकन के साथ इनकी बुकिंग करा सकते हैं। रापती ने बताया कि जनवरी 2025 से ग्राहकों को ई-बाइक्स की डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी जिसकी शुरुआत चेन्नई और बेंगलुरु से शुरू होगी।

बाइक में कार जैसे फीचर्स: Raptee.HV T30 Electric Bike Features

रापती एचवी की डिजाइन बहुत कुछ मुकाबले की स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल जैसी है। दिखने में ये इलेक्ट्रिक बाइक बहुत जोरदार है जिसके साथ ओवल शेप का हेडलैंप, पैना अगला मडगार्ड और स्प्लि्ट सीट सेटअप दिया गया है। इंजन की जगह फुल फेयरिंग यहां देखने को मिली है जो बाइक के पिछले हिस्से तक जाती है। बाइक के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिला है जो नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट्स और अन्य जानकारी देता है। ये बाइक चार रंगों - आर्कटिक व्हाइट, एक्लिप्स ब्लैक, मर्करी ग्रे और होराइजन रेड में पेश की गई है। इसे भारत की पहली हाइ वोल्टेज बाइक बताया गया है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी: Raptee.HV T30 Electric Bike Mileage

आरामदायक राइड के लिए इलेक्ट्रिक बाइक के अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः यूएसडी और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अगले हिस्से में 320 मिमी डिस्क और पिछले हिस्से में 230 मिमी डिस्क के अलावा डुअल पिस्टन फ्रंट कैलिपर्स और रियर सिंगल पैनल कैलिपर्स दिए गए हैं। इसके साथ 5.4 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है जो 150 किमी तक रेंज फुल चार्ज में देता है। इसकी टॉप स्पीड 135 किमी/घंटा होने का दावा किया गया है, वहीं 3.5 सेकंड में ये 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 22 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 70 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article