ऑटो न्यूज़

Pure EV ecoDryft: 1 लाख से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2023, 05:30 PM IST

Pure EV ने रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ecoDryft भारत में लॉन्च कर दी है. दिल्ली में सब्सिडी के साथ इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है और इसे खरीदने के बाद पेट्रोल का टेंशन खत्म हो जाता है.

Image

दिल्ली के बाहर या कहें तो बिना सब्सिडी के इस ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1,14,999 रुपये रखी गई है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्योर ईवी ने लॉन्च की ईकोड्रिफ्ट
  • सब्सिडी के साथ दाम 99,999
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 130 किमी

Pure EV ecoDryft Electric Motorcycle: प्योर ईवी ईकोड्रिफ्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलः प्योर ईवी ने भारत में नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है जिसका नाम ईकोड्रिफ्ट है और दिल्ली में सब्सिडी मिलाकर इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 99,999 रुपये है. इस कीमत के साथ ये भारत में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है. दिल्ली के बाहर या कहें तो बिना सब्सिडी के इस ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1,14,999 रुपये रखी गई है. इस मोटरसाइकिल की ऑनरोड कीमत राज्य द्वारा लगाई जाने वाली सब्सिडी और आरटीओ पर निर्भर करती है.

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी?

प्योर ईवी ईकोड्रिफ्ट चार रंगों - ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में पेश की गई है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को हैदराबाद स्थित प्योर ईवी के टेक्निकल एंड मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में डिजाइन और डेवेलप किया है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस ई-बाइक को 130 किमी तक चला जा सकता है और इसे तीन राइडिंग मोड्स मिले हैं. ईकोड्रिफ्ट की टॉप स्पीड 75 किमी/घंटा है.

कितना दमदार है बैटरी पैक?

प्योर ईवी ने ईकोड्रिफ्ट में एआईएस 156 प्रमाणित 3.0 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो स्मार्ट बीएमएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है. यहां सीएएन बेस्ड चार्जर, कंट्रोलर और इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो आने वाले समय में किसी भी अपग्रेड के लिए तैयार हैं. कंपनी फिलहाल तेजी से देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रही है. इसके अलावा विदेशों में भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री पर कंपनी की नजर है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article