ऑटो न्यूज़

पीएम मोदी ने Suzuki e-Vitara को दिखाई हरी झंडी, गुजरात में बनेगी, 100 देशों में जाएगी

Suzuki's 'e-VITARA: प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर प्लांट में दो ऐतिहासिक परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। ये पहल भारत को ग्रीन मोबिलिटी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने और 'मेक इन इंडिया' तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बड़ी छलांग साबित होंगी।

Image

Suzuki e Vitara/Photo- मारुति सुजुकी

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) ‘e-VITARA’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी तरह भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक कार अब दुनिया के सौ से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी, जिनमें यूरोप और जापान जैसे विकसित बाजार भी शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत सुज़ुकी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने सुज़ुकी मोटर प्लांट में दो ऐतिहासिक परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। ये पहल भारत को ग्रीन मोबिलिटी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने और 'मेक इन इंडिया' तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बड़ी छलांग साबित होंगी।

बैटरी निर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर कदम

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन किया। गुजरात स्थित TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में अब स्थानीय स्तर पर हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन शुरू होगा। तोशिबा, डेंसो और सुज़ुकी के इस संयुक्त उद्यम से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल के बाद बैटरी मूल्य का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत में ही तैयार किया जाएगा, जिससे देश ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article