माइलेज की टेंशन खत्म! इन 6 आसान तरीकों से बचेगा ईंधन और पैसा

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन संरक्षण को बढ़ाने देने का आग्रह किया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मुद्रा पर दबाव को देखते हुए, तेल की बचत न केवल आपकी जेब के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी जरूरी है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने की बात कही। सरकार का मानना है कि ईंधन की बचत से देश पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम किया जा सकता है। ऐसे में कार की माइलेज को बेहतर बनाने के लिए कुछ ड्राइविंग टिप्स को आप भी फॉलो कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि माइलेज बढ़ाने के लिए आपको किसी बड़े खर्च की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ ड्राइविंग स्टाइल में थोड़े बदलाव से ही फर्क महसूस किया जा सकता है।

PM Modi fuel conservation appeal 2026

PM Modi fuel conservation appeal 2026 (Photo: iStock)

PM Modi fuel conservation appeal 2026 (Photo: iStock)

स्मूद ड्राइविंग

माइलेज को लेकर सबसे जरूरी स्मूद ड्राइविंग है। अचानक तेज एक्सीलरेशन और बार-बार ब्रेक लगाने से इंजन पर दबाव बढ़ता है और ज्यादा ईंधन खर्च होता है। अगर चालक धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाए और ट्रैफिक को पहले से देखकर गाड़ी चलाए तो माइलेज बेहतर हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेज और लापरवाही भरी ड्राइविंग से फ्यूल की खपत काफी बढ़ जाती है।

End of Feed