ऑटो न्यूज़
पेट्रोल, डीजल या CNG में से कौन-सा ईंधन सबसे बेहतर, यहां जानें फायदे और नुकसान
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 12, 2026, 11:43 AM IST
आज के समय में कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पेट्रोल, डीजल या CNG में से कौन-सा ईंधन सबसे बेहतर है। हर ईंधन के अपने फायदे और नुकसान हैं, जो ग्राहक की ड्राइविंग जरूरत, बजट और मेंटेनेंस पर निर्भर करते हैं। सही जानकारी और तुलना से ही आप अपनी जरूरत के अनुसार सबसे बेहतर विकल्प को चुन सकते हैं।
पेट्रोल, डीजल या CNG में से कौन-सा ईंधन सबसे बेहतर (Photo: iStock)
एक नई कार खरीदने का विचार मन में आता है तो यह भी सवाल जेहन में आता है कि पेट्रोल, डीजल या CNG में से किस ईंधन के विकल्प पर जाना चाहिए। दरअसल, हर ईंधन के अपने कुछ फायदे हो सकते हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यह आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग पैटर्न पर निर्भर करता है कि आपको कौन-से ईंधन के विकल्प पर जाना चाहिए। हालांकि, इससे पहले इन तीनों ही ईंधन के बीच का अंतर, फायदे-नुकसान समझना जरूरी है।
पेट्रोल
सबसे पहले पेट्रोल वाहन की बात करें तो ये वाहन आमतौर पर हल्के और स्मूथ होते हैं। इनका इंजन जल्दी स्टार्ट होता है और सिटी ड्राइविंग के लिए काफी बेहतर माने जाते हैं। पेट्रोल वाहन के साथ मेंटेनेंस लागत अपेक्षाकृत कम होती है। इन वाहनों का इंजन भी कम शोर करता है और काफी स्मूथ चलता है। हालांकि, इन पेट्रोल वाहन की माइलेज डीजल और CNG से कम होता है। वहीं, पेट्रोल की कीमत भी ज्यादा होती है।डीजल
दूसरी ओर, डीजल कारें लंबी दूरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए बेहतर मानी जाती हैं। इनमें ज्यादा टॉर्क होता है और माइलेज अच्छा होता है। इसके अलावा, डीजल इंजन मजबूत निर्माण और कम RPM पर काम करने के कारण अधिक समय तक चलता है। हालांकि, डीजल वाहनों की शुरुआती कीमत अधिक होती है। इन पर मेंटेनेंस और सर्विस खर्च भी ज्यादा होता है। इसके अलावा, इंजन शोर ज्यादा करता है और प्रदूषण भी अधिक होता है।सीएनजी
पेट्रोल और डीजल वाहनों से अलग आज के समय में सबसे किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन सीएनजी को माना जाता है। इसमें ईंधन की लागत सबसे कम आती है। प्रदूषण भी बहुत कम होता है। हालांकि, नुकसान की बात करें तो पावर पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम महसूस होती है। इसके अलावा, CNG स्टेशन हर जगह उपलब्ध नहीं होते और बूट स्पेस में भी थोड़ी कमी हो सकती है।कौन-सा ईंधन बेहतर
अगर आप शहर में रोजाना कम दूरी तय करते हैं तो पेट्रोल या CNG के विकल्प पर जा सकते हैं। वहीं आप लंबी दूरी और हाईवे ड्राइविंग करते हैं तो डीजल के ऑप्शन पर जा सकते हैं।