ऑटो न्यूज़

धमाकेदार डिस्काउंट और नई कारों से बढ़ी पैसेंजर वाहनों की बिक्री, फाडा ने दी जानकारी

Passenger Vehicle Sales July 2024: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार जुलाई में कुल यात्री वाहन खुदरा बिक्री बढ़कर 3,20,129 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 2,90,564 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 7% बढ़कर 80,057 इकाई हो गई।

Image

उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जुलाई में बढ़ी पैसेंजर वाहनों की बिक्री
  • खुदरा बिक्री बढ़कर 3,20,129 इकाई
  • सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़त

Passenger Vehicle Sales July 2024: नए मॉडल की पेशकश और बढ़ी हुई छूट से भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ी। उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार जुलाई में कुल यात्री वाहन खुदरा बिक्री बढ़कर 3,20,129 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 2,90,564 इकाई थी। फाडा ने जुलाई महीने की रिपोर्ट तैयार करने के लिए वाहन पंजीकरण आंकड़े देश भर के 1,645 आरटीओ में से 1,568 से एकत्र किए।

चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन

फाडा के उपाध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘डीलरों ने बताया कि उन्हें अच्छे उत्पाद उपलब्ध होने, आकर्षक योजनाओं और उत्पादों की व्यापक श्रृंखला से लाभ मिला है।’’ उन्होंने कहा कि भारी बारिश, उपभोक्ता भावना में कमी और तीव्र प्रतिस्पर्धा के कारण चुनौतियां उत्पन्न हुईं, लेकिन अधिक प्रचार तथा बढ़ी छूट के जरिये बिक्री को बनाए रखने में कामयाबी हासिल हुई। जुलाई में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 14,43,463 इकाई रही, जो जुलाई 2023 में 12,31,930 इकाई थी।

7 प्रतिशत बढ़ी खुदरा बिक्री

विग्नेश्वर ने बताया कि संपन्न ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सकारात्मक मानसून प्रभाव तथा ग्रामीण आय बढ़ाने वाले सरकारी सहायता कार्यक्रमों से इस क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 80,057 इकाई हो गई। हालांकि, जुलाई में ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 79,970 इकाई रह गई।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article