पुराने वाहन को कबाड़ बनाने पर होगा फायदा, नई कार खरीदने पर मिलेगी छूट

Old Vehicles Scrapping Benefits: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडपम में वाहन कंपनियों के शीर्ष निकाय सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुराने वाहन की स्क्रैपिंग पर छूट
  • नई कार की खरीद पर फायदा
  • त्योहारी सीजन की हो रही तैयारी

Old Vehicles Scrapping Benefits: प्रमुख वाणिज्यिक और यात्री वाहन कंपनियों ने त्योहारों से पहले पुरानी गाड़ियों को कबाड़ में बदलने के एवज में नये वाहन खरीदने पर छूट देने की सहमति जताई है। बयान में कहा गया है कि यह पहल देश में संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग (सर्कुलर) वाली अर्थव्यवस्था को गति देने और स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक कुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडपम में वाहन कंपनियों के शीर्ष निकाय सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

Vehicle Scrapping Benefits

स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक कुशल वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

कंपनियां देंगी बड़ी छूट

बयान में कहा गया है, ‘‘बातचीत के दौरान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की सलाह पर सकारात्मक रूप से गौर करते हुए और वाहनों के आधुनिकीकरण तथा संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था के महत्व को पहचानते हुए कई वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन विनिर्माताओं ने जमा प्रमाणपत्र (स्क्रैपेज सर्टिफिकेट) के बदले सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमति जताई है।’’

End of Feed