ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki का नया प्रोडक्शन प्लांट बनाने में हो रही देरी, कंपनी ने बताई ये वजह

Maruti Suzuki New Production Plant: कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि हरियाणा के खरखौदा में आगामी संयंत्र 2025-26 तक उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कारों की मांग में एक अस्थायी झटके से कंपनी की रणनीति नहीं बदलेगी।

Image

Maruti Suzuki हरियाणा के खरखौदा में आगामी संयंत्र 2025-26 तक उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी का नया प्रोडक्शन प्लांट
  • 2025-26 तक बनकर तैयार होगा
  • फिलहाल इसे बनाने में हो रही है देरी

Maruti Suzuki New Production Plant: मारुति सुजुकी इंडिया को 10 लाख इकाई की वार्षिक क्षमता वाले नए संयंत्र की स्थापना के लिए स्थान को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खरखौदा में आगामी संयंत्र 2025-26 तक उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है।

कारों की मांग में अस्थायी झटका

कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भार्गव ने मारुति सुजुकी के इस भरोसे को भी दोहराया कि भारत की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों में कम लागत वाली और छोटी कारें जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कारों की मांग में एक अस्थायी झटके से कंपनी की रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो वर्षों में छोटी कारों की मांग फिर से बढ़ जाएगी।

अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई

भार्गव ने कहा, ''उत्पादन विस्तार का हमारा कार्यक्रम तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। खरखौदा संयंत्र में विनिर्मित कारों से वित्त वर्ष 2025-26 में हमारी बिक्री में इजाफा होगा। दस लाख इकाई वाले संयंत्र के लिए स्थान को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई है। हम इस मामले में जल्द निर्णय लेने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।''

उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई

इस साल जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने कहा था कि कंपनी की भारतीय शाखा मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) गुजरात में अपना दूसरा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसकी स्थापित उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई प्रति वर्ष होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article