Ola S1 Air Launch Date: ओला इलेक्ट्रिक 28 जुलाई को भारत में नई एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है जो कंपनी की सबसे सस्ती ईवी होगी। इसके अलावा लॉन्च इवेंट में कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ताजा टीजर कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने जारी किया है जिसमें निओन ग्रीन रंग में नई एस1 एयर नजर आ रही है। बता दें कि नई ओला एस1 एयर की बिक्री के लिए विंडो 28 जुलाई से 30 जुलाई तक खुली रहेगी, ये उन लोगों के लिए है जो पहले से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करा चुके हैं।
लॉन्च इवेंट में कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
कितनी है एस1 एयर की कीमत
अब जो ग्राहक इसकी बुकिंग कराना चाहते हैं उनके लिए 31 जुलाई से बुकिंग विंडो खोली जाएगी। ओला एस1 एयर की इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है, खास कीमत खत्म हो जाने के बाद ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी अगस्त 2023 की शुरुआत से ग्राहकों को डिलीवरी देना शुरू करेगी। इस कीमत के साथ मार्केट में एस1 एयर का मुकाबला बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो जैसे स्कूटर्स से होने वाला है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा?
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि सिंगल चार्ज में ईको मोड पर एस1 एयर को 100 किमी तक चलाया जा सकता है। इसे चलाने में बहुत कम खर्च आता है जो करीब 25 पैसा/किमी है। इसके साथ 2.5 किलोवाट आर बैटरी पैक लगाया गया है जो इसे 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचाता है। सिर्फ 4.3 सेकंड में ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और कंपनी ने इसमें रिवर्स गियर भी दिया है। इसका भार सिर्फ 99 किग्रा है जिसकी वजह से इसे चलाना काफी आसान हो जाता है।
