ऑटो न्यूज़

Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 28 जुलाई को होगा लॉन्च, टीजर हुआ जारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 26, 2023, 09:18 PM IST

Ola Electric के मुखिया भाविश अग्रवाल ने टीजर जारी करते हुए नए S1 Air Electric Scooter के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। ये कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 28 जुलाई को लॉन्च होगा।

Image

लॉन्च इवेंट में कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • Ola S1 एयर के लॉन्च की तारीख
  • 28 जुलाई को लॉन्च होगी ई-स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी नई ईवी

Ola S1 Air Launch Date: ओला इलेक्ट्रिक 28 जुलाई को भारत में नई एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है जो कंपनी की सबसे सस्ती ईवी होगी। इसके अलावा लॉन्च इवेंट में कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ताजा टीजर कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने जारी किया है जिसमें निओन ग्रीन रंग में नई एस1 एयर नजर आ रही है। बता दें कि नई ओला एस1 एयर की बिक्री के लिए विंडो 28 जुलाई से 30 जुलाई तक खुली रहेगी, ये उन लोगों के लिए है जो पहले से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करा चुके हैं।

कितनी है एस1 एयर की कीमत

अब जो ग्राहक इसकी बुकिंग कराना चाहते हैं उनके लिए 31 जुलाई से बुकिंग विंडो खोली जाएगी। ओला एस1 एयर की इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है, खास कीमत खत्म हो जाने के बाद ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी अगस्त 2023 की शुरुआत से ग्राहकों को डिलीवरी देना शुरू करेगी। इस कीमत के साथ मार्केट में एस1 एयर का मुकाबला बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो जैसे स्कूटर्स से होने वाला है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा?

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि सिंगल चार्ज में ईको मोड पर एस1 एयर को 100 किमी तक चलाया जा सकता है। इसे चलाने में बहुत कम खर्च आता है जो करीब 25 पैसा/किमी है। इसके साथ 2.5 किलोवाट आर बैटरी पैक लगाया गया है जो इसे 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पर पहुंचाता है। सिर्फ 4.3 सेकंड में ही ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और कंपनी ने इसमें रिवर्स गियर भी दिया है। इसका भार सिर्फ 99 किग्रा है जिसकी वजह से इसे चलाना काफी आसान हो जाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article