ऑटो न्यूज़

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्री में बदलेगा फ्रंट सस्पेंशन, टूट जाए तो अब नों टेंशन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2023, 03:17 PM IST

Ola Electric स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन के टूटने की खबरों के बीच कंपनी ने इसे फ्री में अब बदलने का फैसला लिया है। जो इसे बदलवाने के लिए कंपनी 22 मार्च अपॉइंटमेंट विंडो खोल रही है।

Image

Ola Electric स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन।

Photo : iStock

Ola Electric अपने S1 Pro और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन या फोर्क को बदलवाने नया प्लान लाई है। जिसे ओला 'अपग्रेडेड फोर्क' नाम दिया गया है। इसके तहत सस्पेंशन के डिजाइन को बदला गया है। कंपनी नए डिजाइन से इसकी मजबूती को बढ़ाना चाहती है। इस सस्पेंशन अपडेट को ग्राहक फ्री में ले सकते हैं। यदि आप भी अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फोर्क को बदलना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी अपॉइंटमेंट विंडो 22 मार्च से खुलने वाली है।

सस्पेंशन टूटने की आई थी खबरें

कंपनी फ्रंट सस्पेंशन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। कंपनी का ये ऐसे समय में आया है जब ओला स्कूटर के कई मामले सामने आए हैं जहां गड्ढे से गुजरते समय इलेक्ट्रिक स्कूटर का अगला सस्पेंशन टूटने की खबर आई थी। इसकी वजह से कुछ ग्राहकों चोटें भी लग चुकी हैं। ऐसे ये कंपनी का स्वागत योग्य फैसला कहा जा सकता है। कंपनी नए सस्पेंशन उस हिस्से को बढ़ा दिया है जहां सस्पेंशन पहिया से जुड़ता है। S1 प्रो और S1 में गेब्रियल द्वारा आपूर्ति की गई एक तरफा फ्रंट फोर्क डिजाइन का उपयोग होता है। दूसरी ओर, अधिक किफायती S1 Air फ्रंट में नॉमर्ल टू-व्हीलर में इस्तेमाल होने वाला टेलीस्कोपिक फोर्क्स मिलता है।

देश भर में 500 एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी कंपनी

कंपनी ने हाल ही में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में अपडेट किया है। इसमें अब एक कम रेंज वाली 2 kWh बैटरी का विकल्प मिलेगा। ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वे मार्च 2023 तक देश भर में 500 एक्सपीरियंस सेंटर खोलेंगे। निर्माता अभी भी केवल ऑनलाइन तरीकों से बुकिंग और पेमेंट एक्सेप्ट कर रही है। ओला के अनुसार, कंपनी के 80 प्रतिशत ग्राहक आज इसके अनुभव केंद्र के 20 किमी के दायरे में रहते हैं। केंद्र सभी सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया करता है। जिसमें टेस्ट राइड, उत्पाद जानकारी, खरीद सहायता, इंश्योरेंस विकल्प शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article