ऑटो न्यूज़

Ola का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 80,000 से कम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 15, 2023, 02:41 PM IST

Ola Electric ने भारत में अपने सबसे सस्ते दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर दिए हैं जिनमें नाम S1X और S1X+ हैं। इनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,999 रुपये रखी गई है जो इंट्रोडक्टरी है।

Image

इंट्रोडक्टरी कीमत में ग्राहकों को कुछ दिन 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला एस1एक्स ईवी भारत में लॉन्च
  • एस1एक्स प्लस भी किया गया लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,999

Ola S1X And S1X+ Launched In India: ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय मार्केट में अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1एक्स और एक्स1एक्स प्लस लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों ओला एस1 एयर के नीचे की जगह घेरने वाले हैं और कंपनी ने 2 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाले एस1एक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,999 रुपये रखी है। एस1एक्स प्लस की बात करें तो इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने ये खास कीमत ग्राहकों के लिए पेश की है, बुकिंग का तय आंकड़ा पूरा होने के बाद कंपनी इसकी कीमत में इजाफा करेगी।

ओला कब बढ़ाएगी कीमत

एस1एक्स को दो बैटरी पैक विकल्पों में पेश किया गया है, इनमें पहला 3 किलोवाट-आर पैक भी मिला है जिसकी कीमत 89,999 रुपये है। बता दें कि ये कीमत कंपनी ने 21 अगस्त तक ही उपलब्ध कराई है और इस तारीख के बाद ये स्कूटर 99,999 रुपये का मिलेगा। 2 किलोवाट-आर बैटरी पैक वर्जन की कीमत 79,999 रुपये है जो 21 अगस्त तक लागू होगी, इसके बाद ये कीमत 89,999 रुपये हो जाएगी। कुल मिलाकर इंट्रोडक्टरी कीमत में ग्राहकों को कुछ दिन 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।

दिसंबर 2023 से मिलेग डिलीवरी

ओला इलेक्ट्रिक एस1एक्स प्लस की डिलीवरी सितंबर 2023 से शुरू करने वाली है, वहीं एस1एक्स को दिसंबर 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा। एस1एक्स प्लस की इंट्रोडक्टरी कीमत खत्म होने के बाद यानी 21 अगस्त के बाद 1,09,999 रुपये हो जाएगी। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के महंगे वेरिएंट को सिर्फ 3 किलोवाट-आर बैटरी पैस से लैस किया है। इस बैटरी पैक के साथ 151 किमी/चार्ज रेंज मिलने का दावा किया गया है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा बताई गई है। 3.3 सेकंड में ही ये ईवी 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article