Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक कब तक होगी लॉन्च, कीमत और रेंज नहीं करेंगे निराश

Ola Roadster electric Bike: ओला इलेक्ट्रिक की चार कॉन्सेप्ट मॉडल में डॉयमंड हेड, एडवेंचर और रोडस्टर बाइक शामिल हैं। यहां हम आपको रोडस्टर बाइक के लॉन्च टाइमलाइन, संभवित फीचर्स, कीमत और रेंज के बारे में बता रहे हैं।

Ola Roadster electric Bike: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 15 अगस्त को अपनी चार अपकमिंग बाइक्स की कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया था। जिनमें डॉयमंड हेड, एडवेंचर और रोडस्टर बाइक शामिल हैं। यहां हम आपको रोडस्टर बाइक के लॉन्च टाइमलाइन, संभवित फीचर्स, कीमत और रेंज के बारे में बता रहे हैं।

Ola First Electric Roadster Electric Bike Launch Date Price and Range

रोडस्टर बाइक के लॉन्च टाइमलाइन, संभवित फीचर्स, कीमत और रेंज के बारे में जानें

ओला रोडस्टर

ओला रोडस्टर (Ola Roadster) इलेक्ट्रिक बाइक दिखने में नई डिजाइन की लगती है। क्योंकि यह डिजाइन अभी तक किसी भी इलेक्ट्रिक बाइक को नहीं देखा गया है। हालांकि अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शोकेस में देखा गया कि ओला रोडस्टर में आकर्षक फीचर्स और स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक मिलेगा। इसमें एक इनवर्टेड फोर्क, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एक मोनो-शॉक और एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलता है।

End of Feed