Ola Electric Bike Teased Again: ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री करने वाल है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक कल यानी स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च करने जिसका नया टीजर ओला ने जारी कर दिया है। ये स्टाइल और डिजाइन में बहुत जोरदार है और लुक में फ्यूचरिस्टि क नजर आ रही है। ये प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है और ये फोटो ओला की आरएंडडी एंड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से पोस्ट की गई है। इस फोटो के साथ ओला ये भी दिखाना चाह रही है कि पिछले स्वतंत्रता दिवस पर दिखाई गई इलेक्ट्रिक बाइक अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।
दमदार बैटरी पैक मिलेगा
भाविश ने जो फोटो जारी की है वो दमदार बैटरी पैक से लोडेड है, ये बैटरी काफी बड़े साइज की दिख रही है, खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले तो काफी बड़ी है। इसके साथ-साथ स्प्रॉकेट चेन भी यहां देखने को मिली है। यही मैकेनिज्म हमें अल्ट्रावॉयलेट के एफ77 माक 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिली है। अल्ट्रावॉयलेट की ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में बहुत खूबसूरत है, ऐसे में ओला की ये ई-बाइक भी काफी खूबसूरत हो सकती है। ध्यान से फोटो को देखें तो सीट भी नजर आएगी, यानी ये बाइक प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है।
15 अगस्त को लॉन्च होगी!
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स भारतीय मार्केट में अच्छी पकड़ बना चुके हैं और एक मायने में सड़कों पर ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ओला एस रेंज के ही है। ऐसे में अगर कंपनी अपनी पहली बाइक को आकर्षक कीमत पर लॉन्च करती है तो इस सेगमेंट में भी ओला परचम लहरा सकती है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भाविश ने ये जानकारी दी थी, हमारा मानना है कि 15 अगस्त 2024 को कंपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डेब्यू कर सकती है। हलांकि कंपनी जल्द पूरी इलेक्ट्रिक बाइक रेंज देश में लॉन्च करेगी जिसकी शुरुआती इसके साथ हो रही है।
