ऑटो न्यूज़

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में आई गिरावट, जानें क्या है वजह

त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने के बाद नवंबर में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाले ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ओला इलेक्ट्रिक के साथ टीवीएस मोटर के ईवी दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मासिक आधार पर 13 प्रतिशत की कमी आई है।

Image

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में आई गिरावट, जानें क्या है वजह

Photo : Times Now Digital

Ola Electric Scooter: त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने के बाद नवंबर में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। वाहन पोर्टल के डेटा के मुताबिक, नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या मासिक आधार पर 33 प्रतिशत गिरकर 27,746 यूनिट्स रह गई है। इस साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 40,000 यूनिट्स से भी अधिक था। रजिस्ट्रेशन कम होने के कारण कंपनी का मार्केट शेयर नवंबर में गिरकर 24 प्रतिशत रह गया है, जो कि अक्टूबर में 30 प्रतिशत था। हालांकि, कंपनी अभी भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेल्स में पहले स्थान पर है।

क्या है गिरावट की वजह

भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाले ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसकी वजह बाजार में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना और खराब सर्विस एवं प्रोडक्ट क्वालिटी को माना जा रहा है। ओला इलेक्ट्रिक के साथ टीवीएस मोटर के ईवी दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मासिक आधार पर 13 प्रतिशत की कमी आई है। नवंबर में टीवीएस के कुल 26,036 ईवी दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। हालांकि, टीवीएस का मार्केट बीते महीने बढ़कर 23 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 21.5 प्रतिशत था।

रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट

नवंबर में बजाज ऑटो के 24,978 ईवी दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। मासिक आधार पर कंपनी की ब्रिकी में 12 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी का नवंबर में मार्केट शेयर 22 प्रतिशत रहा है। यह अक्टूबर में 20 प्रतिशत था। एथर एनर्जी के ईवी दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में बीते महीने 24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है और यह 12,217 यूनिट्स रही। वहीं, अक्टूबर में 16,148 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। बड़ी कंपनियों की बिक्री में कमी आने के कारण नवंबर में ईवी दोपहिया वाहनों का कुल रजिस्ट्रेशन मासिक आधार पर 18 प्रतिशत कम होकर 1.14 लाख यूनिट्स रह गया है। हालांकि, सालाना आधार पर रजिस्ट्रेशन में 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article