ऑटो न्यूज़

Ola 2025 तक ग्रामीण इलाकों में भी शुरू करेगी बिक्री, 10,000 नए आउटलेट का प्लान

Ola Electric Expansion Plan: ओला ने कहा कि उसने एक नेटवर्क साझेदार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईवी क्रांति को छोटे तथा मझोले शहरों में ले जाना है, जिसमें ऐसे शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच अब भी कम है।

Image

ओला इलेक्ट्रिक ने 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की घोषणा की।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाएगी ओला
  • 10,000 नए सेल्स एंड सर्विस आउटलेट
  • ग्रामीण इलाकों तक पकड़ बनाएगा ब्रांड

Ola Electric Expansion Plan: ओला इलेक्ट्रिक ने छोटे शहरों तथा कस्बों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता ने कहा कि उसने एक नेटवर्क साझेदार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईवी क्रांति को छोटे तथा मझोले शहरों में ले जाना है, जिसमें ऐसे शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच अब भी कम है।

1,000 साझेदार जोड़ने की योजना

कंपनी ने बयान में कहा, इस पहल के तहत उसने समूचे भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए 625 साझेदारों को अपने साथ जोड़ा है। इस साल त्योहारों से पहले कंपनी 1,000 साझेदार जोड़ने की योजना बना रही है। ओला इलेक्ट्रिक 74,999 रुपये से लेकर 1,99,999 रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा मोटर साइकिल बेचती है।

तेजी से बढ़ाया जा सकता है

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारा डी2सी (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) मॉडल सतत व्यावसायिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में बेहद सफल रहा है। नेटवर्क साझेदार हमारे डी2सी नेटवर्क के लाभ को और बढ़ाएगा, क्योंकि इसके लिए भागीदारों से सीमित पूंजी निवेश की आवश्यकता होती है और इसे बहुत तेजी से बढ़ाया जा सकता है।’’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article