ऑटो न्यूज़

Ola Scooter की सर्विस अब होगी हाथों-हाथ, 50 से ज्यादा सर्विस सेंटर नेटवर्क में जुड़े

Ola Electric Expands After Sales Service Network: ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी सेवा में बदलाव लाने और ग्राहकों के बिक्री के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए देशभर में अपने सर्विस सेंटर की क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा किया है। कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं।

Image

कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला स्कूटर की सर्विस हुई बेहतर
  • 50 से ज्यादा सर्विस सेंटर जोड़े गए
  • 500 से ज्यादा तकनीशियन नियुक्त

Ola Electric Expands After Sales Service Network: भारत की सबसे बड़ी ई-स्कूटर विनिर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी सेवा में बदलाव लाने और ग्राहकों के बिक्री के बाद के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए देशभर में अपने सर्विस सेंटर की क्षमता में 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा किया है। सॉफ्टबैंक समूह समर्थित कंपनी की भारत के ई-स्कूटर बाजार में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी है। कंपनी ने 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं और परिचालन को सुव्यवस्थित करने तथा सभी लंबित कार्यों को निपटाने के लिए नए व मौजूदा सेवा केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को नियुक्त किया है।

50 से ज्यादा सर्विस सेंटर

ओला इलेक्ट्रिक ने सेवा में बदलाव, रणनीति और समग्र सेवा प्रक्रियाओं के अनुकूलन के लिए पेशेवर सेवा कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग को भी साथ लिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ केंद्रों पर से लंबित कार्यों की सूचना मिली है क्योंकि मांग उनके कार्यबल से अधिक हो गई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘ कंपनी ने अपने सेवा नेटवर्क में 50 से अधिक सर्विस सेंटर जोड़े हैं और देशभर में नए तथा मौजूदा केंद्रों में 500 से अधिक सेवा तकनीशियनों को शामिल किया है।’’

कुछ हफ्तों की बात

संगठन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ कंपनी चुपचाप अपनी सेवाओं के लंबित मामलों को निपटाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। अभी तक लंबित कार्यों में से करीब दो-तिहाई को निपटा दिया गया है और अगले कुछ सप्ताहों में शेष को भी निपटा दिया जाएगा।’’ ओला इस महीने की शुरुआत में अपने संस्थापक भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच सेवा की गुणवत्ता को लेकर सार्वजनिक विवाद के बाद सुर्खियों में आई थी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article