Ola EV के फोटो लीक होने पर भड़के भाविश अग्रवाल, पत्रकारों को दी ये चेतावनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 9, 2023, 02:06 PM IST

Ola Electric 15 अगस्त को कस्टमर्स डे मनाती है और इस स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी अपना सबसे सस्ता Electric Scooter S1X लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसकी फोटो लीक हो गई है जिससे ओला सीईओ काफी नाखुश हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला ईवी की फोटो लीक मामला
  • भाविश अग्रवाल बोले माफी मांगिए
  • 15 अगस्त को लॉन्च होगा नया ईवी

Ola S1X Photos Leaked: ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को भारत में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है और ये नया ईवी ओला एस1एक्स हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है जिसकी जानकारी ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी है। ट्विटर या कहें तो X पर भाविश ने खबर साझा करते हुए एक पत्रकार द्वारा लॉन्च से पहले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो लीक करने की जानकारी दी है। हालांकि भाविश ने सबकुछ लीक नहीं हुआ, कहकर ये भी बताया कि वो End Of Ice Age पार्ट 1 को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Ola S1X Electric Scooter

भाविश एंड ऑफ आइस ऐस पार्ट 1 को लेकर काफी उत्साहित हैं

कह दी ये बड़ी बात

भाविश अग्रवाल ने इससे पहले फोटोज लीक करने के लिए पत्रकारों पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिसने ऐसा किया है वो आगे आकर माफी मांगे, अन्यथा अगली बार जनता के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने के बाद ही उन्हें किसी भी तरह की कोई जानकारी दी जाएगी। बता दें कि लॉन्च इवेंट से पहले मीडिया को पहले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का मौका दिया जाता है। यही वजह है कि लॉन्च के दिन जनता तक इसका पहला राइड रिव्यू पहुंच जाता है, लेकिन एंबार्गो का करार तोड़ते हुए किसी ने ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटोज लीक कर दीं।

End of Feed