ऑटो न्यूज़

महाकुंभ में यात्रियों को इलेक्ट्रिक कारों के साथ AI का मजा दे रही Ola Cabs

Ola Service At Maha Kumbha 2025: ओला ने बयान में कहा कि उसका लक्ष्य महाकुंभ मेले के दौरान कृत्रिम मेधा (एआई), हरित परिवहन और यात्रा के लिए बेहतर विकल्पों को एकसाथ जोड़कर तीर्थयात्रियों को एक सहज एवं टिकाऊ अनुभव देना चाहती है।

Image

महाकुंभ 2025 भारत की समृद्ध परंपराओं और तकनीक से प्रेरित भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। - Bhavish Aggarwal

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला की महाकुंभ 2025 सर्विस
  • यात्रियों को मिलेगा एआई का मजा
  • तीर्थयात्रियों को होगी बड़ी सुविधा

Ola Service At Maha Kumbha 2025: ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता एवं इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला ग्रुप ने सोमवार को कहा कि वह प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को डिजिटल और हरित परिवहन का अनुभव करा रही है। ओला ने बयान में कहा कि उसका लक्ष्य महाकुंभ मेले के दौरान कृत्रिम मेधा (एआई), हरित परिवहन और यात्रा के लिए बेहतर विकल्पों को एकसाथ जोड़कर तीर्थयात्रियों को एक सहज एवं टिकाऊ अनुभव देना चाहती है। ओला के संस्थापक भविष अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ 2025 भारत की समृद्ध परंपराओं और तकनीक से प्रेरित भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

महाकुंभ में होगी सुविधा

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि एआई, हरित परिवहन और डिजिटल-फर्स्ट समाधानों का रणनीतिक संयोजन लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ के अनुभव को बेहतर बनाएगा। महाकुंभ के साथ हमारी साझेदारी इस बात का उदाहरण है कि नवाचार और सहयोग बड़ी सभाओं के कुशल प्रबंधन को स्मार्ट एवं टिकाऊ समाधानों के साथ किस तरह सक्षम बना सकते हैं।’’ अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें भविष्य में भी ऐसी साझेदारियों का इंतजार रहेगा। हम भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों में वैश्विक अगुवा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

ओला की तैयारियां पूरी

प्रयागराज में संगम तट पर विशाल क्षेत्र में लगे महाकुंभ में देश-विदेश के करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए ओला ने भी पूरी तैयारी की है। कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया इकाई ओला इलेक्ट्रिक ने तीर्थयात्रियों के लिए आवागमन में सुगमता के लिए 1,000 ई-स्कूटर तैनात किए हैं।

किफायती कैब सेवाएं

वहीं ओला कंज्यूमर ने हवाई अड्डे एवं रेलवे स्टेशनों से मेला क्षेत्र के लिए किफायती कैब सेवाएं देने का काम किया है जिससे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रा सहज हो गई है। इसके अलावा ओला ने मेला परिसर के भीतर भी इलेक्ट्रिक शटल सेवाएं तैनात की हैं जो पूरे मेला क्षेत्र में आगंतुकों की सुविधा और पहुंच बढ़ाने का काम कर रही हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article