नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट का किया ऐलान, जानें किस गति में चला सकते हैं गाड़ियां

Expressways Speed Limit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा की गति और 20% अतिरिक्त छूट का ऐलान किया है, जिससे सोशल मीडिया पर स्पीड और सड़क सुरक्षा को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

Expressways Speed Limit : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) की रफ्तार से चलने वाले वाहनों का कोई चालान नहीं काटा जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने ड्राइवरों को 20 प्रतिशत की अतिरिक्त राहत (छूट) देने की भी बात कही है। इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे सहूलियत भरा कदम मान रहे हैं, वहीं कई लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Nitin Gadkari, expressways speed limit, 120 kmph speed limit, Indian highways, road safety, speed buffer, traffic challans

अब 120 की रफ्तार पर नहीं कटेगा चालान! गडकरी के स्पीड वाले ऐलान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (तस्वीर- istock/X)

क्या है गडकरी का नया आदेश?

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि 120 kmph की स्पीड तक वाहनों पर कोई जुर्माना न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई ड्राइवर 120 kmph की सीमा से 20 प्रतिशत अधिक रफ्तार पर भी गाड़ी चलाता है, तो उसे छूट दी जाए और चालान न काटा जाए। हालांकि अगर कोई वाहन चालक इस 20 प्रतिशत की छूट सीमा को भी पार कर जाता है, तभी उसका चालान काटा जाएगा।

End of Feed