Nissan Motor भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton को लाने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस नई एसयूवी को 9 जुलाई 2026 को पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि Nissan Tekton को भारतीय बाजार में सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और नई Renault Duster जैसी एसयूवी को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
Nissan Tekton SUV (Photo: Nissan)
कैसा होगा Nissan Tekton का डिजाइन
Nissan Tekton SUV (Photo: Nissan)
Nissan Tekton कंपनी की रणनीति का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। लंबे समय बाद Nissan भारतीय एसयूवी सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने जा रही है। यह SUV Nissan Magnite से ऊपर पॉजिशन की जाएगी और इसे प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो Tekton को काफी बोल्ड और मस्क्यूलर लुक दिया जा सकता है। कंपनी के टीजर इमेज और डिजाइन स्कैच में एसयूवी में कनेक्टेड LED DRLs, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और सी-शेप्ड लाइटिंग सिग्नेचर C-sदिखाई दी है। Nissan ने इसके डिजाइन में अपनी ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी पेट्रोल से प्रेरणा लेने की बात कही है। SUV का Upright bonnet और Squared wheel arches इसे मजबूत रोड प्रजेंस देने में मदद कर सकते हैं।
प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद
Features की बात करें तो अपकमिंग कार में प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में panoramic sunroof, ventilated front seats, dual-zone climate control, digital instrument cluster और बड़ा touchscreen infotainment system मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा connected car technology और Level-2 ADAS जैसे advanced safety features भी SUV में दिए जा सकते हैं।
टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी SUV?
इंजन ऑप्शन की बात करें तो Tekton में टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें manual और automatic gearbox दोनों विकल्प दिए जा सकते हैं। फिलहाल खरीदारों को इस SUV के ऑफिशियल डेब्यू का इंतजार है। 9 जुलाई 2026 को Tekton से जुड़ी जानकारियां, फीचर्स और संभावित कीमत सामने आ सकती है।
