ऑटो न्यूज़

ऐसा दिखता है 2024 Nissan Magnite का केबिन, कंपनी ने भारत में शुरू की बुकिंग

2024 Nissan Magnite Bookings Open: निसान इंडिया ने लॉन्च से पहले नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट का नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें केबिन की झलक देखने को मिली है। 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च से पहले नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इसे बड़े बदलावों के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Image

कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें केबिन की झलक देखने को मिली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 निसान मैग्नाइट का केबिन दिखा
  • कंपनी ने भारत में शुरू की बुकिंग
  • 4 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी कार

2024 Nissan Magnite Bookings Open: निसान इंडिया ने 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च से पहले नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें केबिन की झलक देखने को मिली है। त्योहारी सीजन के पीक पर निसान इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है जिसमें इसकी लगभग सारी जानकारी सामने आ गई है। ये लुक और स्टाइल में काफी अलग और आकर्षक एसयूवी है।

दिखने में कितनी अलग होगी

नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इन स्पाय फोटोज में नई कार की बहुत सी अहम जानकारी सामने आ गई है। 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को बदला हुआ चेहरा मिलेगा, इसमें दूसरी स्टाइल का बंपर, एल शेप के एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन की ग्रिल और अगले हिस्से में नई स्किड प्लेट मिलने वाली हैं। इसके अलावा मैग्नाइट फेसलिफ्ट के साथ ताजा अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललाइट्स और आपडेटेड पिछला बंपर मिल सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

एक्सटीरियर के अलावा नई एसयूवी के केबिन में भी बड़े बदलाव मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव नहीं मिलने वाले हैं। पावर की बात करें तो इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटड 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल, एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। बता दें कि एक्स-ट्रेल के बाद मैग्नाइट और इसके बाद दो नई कारें भी लॉन्च होने वाली हैं। इनमें 2 और 3 कतारी वाली नई रेनॉ डस्टर शामिल हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article