Nissan Magnite Kuro Edition: निसान इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मौके पर आफिशियल कार मैग्नाइट का कूरो एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.27 लाख रुपये रखी गई है। निसान ने भारत में 14 सितंबर से कूरो एडिशन की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 11,000 रुपये के साथ इस कार की बुकिंग करा सकते हैं। निसान मैग्नाइट के एक्सवी वेरिएंट पर ये स्पेशल एडिशन आधारित है और इसे सभी ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि कूरो का मतलब जापानी भाषा में ब्लैक होता है और इसी लिए पूरी तरह ब्लैक थीम पर बनाया है।
कूरो का मतलब जापानी भाषा में ब्लैक होता है और इसी लिए पूरी तरह ब्लैक थीम पर बनाया है।
वर्ल्ड कप की ऑफिशियल कार
निसान ने पहले ही जानकारी दे दी है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की आधिकारिक कार मैग्नाइट है। अब कंपनी ने कूरो एडिशन की कीमत का ऐलान भारतीय मार्केट के लिए कर दिया है। मैग्नाइट कूरो के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 72 एचपी ताकत और 96 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके अलावा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ग्राहकों को मिलेगा जो 100 एचपी ताकत और 160 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि इस स्पेशल एडिशन को वो सभी गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे जो मैग्नाइट के साथ उपलब्ध हैं।
कितना खास है कूरो एडिशन
निसान मैग्नाइट का कूरो एडिशन पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है। एक्सटीरियर को देखें तो यहां ग्रिल, ग्रिल के आस-पास, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, डोर हैंडल, अलॉय व्हील्स और अन्य कई जगहों पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। बाहरी हिस्से में जो ब्लैक नहीं है वो है निसान और मैग्नाइट बैज के अलावा लाल ब्रेक कैलिपर्स। केबिन की बात करें तो यहां भी लगभग सभी जगह काला फिनिश दिया गया है। मैग्नाइट कूरो एडिशन वीएक्स ट्रिम पर आधारित है जिसे वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, 8.0 इंच टचस्क्रीन और 6 स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स मिले हैं।
