Nissan Gravite का बेस वेरिएंट ₹5.65 लाख से शुरू, जानें इस कीमत में आपको क्या मिलता है और क्या नहीं?

निसान ग्रैविट के बेस वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसका डिस्प्लेसमेंट 999 cc है। यह इंजन 6250 rpm पर 72 PS की पावर और 3400 से 3600 rpm के बीच 96 Nm का टॉर्क देता है।

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। इसके चलते कंपनियां कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ गाड़ियां लॉन्च कर रही है। हाल ही में निसान इंडिया ने भारतीय सड़कों पर Nissan Gravite को लॉन्च किया है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट, जिसे Visia कहा जाता है, की कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस कीमत के साथ यह एमपीवी भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कार बन जाती है। हम आपको बता रहे हैं कि निसान ग्रैविट के बेस वेरिएंट में आपको क्या मिलता है और क्या नहीं? क्या यह गाड़ी वैल्यू फॉर मनी है और इसे खरीदना फायदे का सौदा है? आइए आपको सारी जानकारी देते हैं।

Nissan Gravite

निसान ग्रैविट (Nissan India)

इंजन, परफॉर्मेंस और मैकेनिकल सेटअप

निसान ग्रैविट के बेस वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसका डिस्प्लेसमेंट 999 cc है। यह इंजन 6250 rpm पर 72 PS की पावर और 3400 से 3600 rpm के बीच 96 Nm का टॉर्क देता है। बेस वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। AMT ट्रांसमिशन का ऑप्शन सिर्फ टॉप वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में 19.6 km प्रति लीटर (ARAI) की माइलेज देगी।

End of Feed