हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं! NHAI ने चिन्हित किए 595 पॉइंट, होगी कार्रवाई

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसे 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है, जहां अवैध पार्किंग की समस्या सबसे अधिक है।

सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। एनएचएआई ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हाईवे के किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग, दुकानों या अन्य प्रकार के अतिक्रमण और अनियंत्रित गतिविधियों के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहा है।

NHAI

हाईवे किनारे लगे डिवाइसेस की होगी निगरानी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इन समस्याओं से निपटने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसे 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है, जहां अवैध पार्किंग की समस्या सबसे अधिक है। इन जगहों पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एनएचएआई राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रहा है।

End of Feed