2024 TVS Apache RR310 Booking: टीवीएस भारत में बहुत जल्द बड़े अपडेट्स के साथ नई अपाचे आरआर310 मोटरसा इकिला लॉन्च करने वाली है। अब इसकी बुकिंग अनाधिकारिक तौर पर डीलरशिप द्वारा शुरू कर दी गई है। ये टीवीएस की भारत में पहली फुली फेयर्ड मोटरसाइकिल है जिसे पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। अब इस बाइक को भारत में बिकते हुए 7 साल हो चुके हैं। हाल में इस अपडेटेड बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसे 16 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाने वाला है। टेस्टिंग के दौरान दिखी 2024 टीवीएस अपाचे आरआर310 प्रोडक्शन रेडी नजर आ रही है जिसे पहले वाला डिजाइन मिला है। इसके साथ कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
इसकी बुकिंग अनाधिकारिक तौर पर डीलरशिप द्वारा शुरू कर दी गई है।
नए में क्या-क्या मिलेगा
नई टीवीएस अपाचे आरआर310 को इससे पहले भी टेस्टिंग के वक्त देखा गया था। ये मोटरसाइकिल लगभग पहले वाले फीचर्स के साथ आने वाली है, लेकिन इसके साथ विंगलेट्स मिले हैं जो काफी दमदार बाइक्स के साथ दिखते हैं। बाइक को नए रंगों के अलावा अपाचे आरटीआर 310 वाले बाइ-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कुल मिलाकर ये अपडेटेड मोटरसाइकिल कुछ ही बदलावों के साथ लॉन्च होने वाली है।
कितना दमदार है इंजन
टीवीएस अपाचे आरआर310 के अपडेटेड मॉडल में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पिछले पहिये में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के अगले और पिछले पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं बेहतर ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी ग्राहकों को मिलने वाला है। इसके साथ पहले वाला 312 सीसी रिवर्स इन्क्लाइंड लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। हमारा मानना है कि कंपनी इस इंजन के पावर आउटपुट में कुछ बदलाव करने वाली है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
