नई Tata Nexon आने को तैयार, कब होगी लॉन्च? जानें डिजाइन से लेकर कीमत की पूरी जानकारी
- Edited by: आलोक कुमार
- Updated Dec 20, 2025, 10:25 AM IST
नई 2023 टाटा नेक्सन टीजर से पता चलता है कि इसके प्लेटफॉर्म और डिजाइन लैंग्वेज में काफी बदलाव देखने को मिलोगा। एक बड़ा बदलाव इसके आर्किटेक्चर में किया जाएगा। अगली-जेनरेशन की नेक्सन बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मौजूदा X1 आर्किटेक्चर का काफी मॉडिफाइड वर्जन हो सकता है।
नई टाटा नेक्सन
Tata Motors भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आक्रामक प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी एक के बाद एक नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है। 2026 में भी कंपनी की प्रोडक्ट लाइनिंग में कई नए लॉन्च शामिल है। टाटा नई सिएरा ने बाजार में काफी हलचल मचा दी है। बुकिंग विंडो खुलने के 24 घंटे के अंदर ही इसे 70,000 से ज़्यादा बुकिंग मिल चुकी है। गाड़ी अब वेटिंग पीरियड में के साथ बुक हो रही है। कंपनी ने सिएरा के बाद 2026 के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें सिएरा EV, हैरियर और सफारी पेट्रोल SUV, पंच फेसलिफ्ट और नई जेनरेशन नेक्सन शामिल हैं। आइए जानते हैं कि नई नेक्शन कब हो सकती है लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?
2026 के आखिरी में लॉन्च होने की उम्मीद
अगली जेनरेशन की टाटा नेक्सन (कोडनेम प्रोजेक्ट 'गरुड़') के 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके आने के करीब ऑफिशियल डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।
नई 2023 टाटा नेक्सन टीजर से पता चलता है कि इसके प्लेटफॉर्म और डिजाइन लैंग्वेज में काफी बदलाव देखने को मिलोगा। एक बड़ा बदलाव इसके आर्किटेक्चर में किया जाएगा। अगली-जेनरेशन की नेक्सन बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो मौजूदा X1 आर्किटेक्चर का काफी मॉडिफाइड वर्जन हो सकता है। यह प्लेटफॉर्म कई बॉडी स्टाइल और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। अंदर और बाहर भी बड़े बदलावों की उम्मीद है। नई 2026 टाटा नेक्सन में ब्रांड की नई डिजाइन लैंग्वेज होगी और यह कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स से डिजाइन एलिमेंट्स ले सकती है।
इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं
इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं हो सकता है। नई 2026 टाटा नेक्सन में मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 120PS की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि आने वाले BS7 एमिशन नॉर्म्स के कारण 1.5L डीज़ल इंजन अगली-जेनरेशन में जारी रहेगा या नहीं। CNG फ्यूल ऑप्शन मिलता रहेगा।
कीमत में बढ़ोतरी की संभावना
बड़े कॉस्मेटिक बदलावों, फीचर एन्हांसमेंट और मैकेनिकल अपग्रेड को देखते हुए, नई 2026 टाटा नेक्सन की कीमत में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौजूदा-जेनरेशन मॉडल 7.32 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। बिल्कुल नई नेक्सन की कीमतें बेस वेरिएंट के लिए लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होने और फुली-लोडेड टॉप वेरिएंट के लिए 17 लाख रुपये तक जाने की संभावना है।