भारत में जल्द लॉन्च होगी बिल्कुल नई Tata Harrier EV, मिलेंगे AWD टैरेन मोड

Tata Harrier EV AWD Terrain Mode: टाटा मोटर्स लगातार देश की सड़कों पर इस ई-एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जिसे एक बार फिर देखा गया है। टाटा ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक
  • एडब्ल्यूडी टैरेन मोड के साथ आएगी
  • सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी ई-एसयूवी

Tata Harrier EV AWD Terrain Mode: टाटा मोटर्स बहुत जल्द हैरियर एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी लगातार देश की सड़कों पर इस ई-एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जिसे एक बार फिर देखा गया है। टाटा ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था। अब जानकारी मिली है कि इस ईवी के साथ एडब्ल्यूडी टैरेन मोड मिलने वाली है। हाल में इसकी जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। टाटा आने वाले समय में कई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाली है।

Tata Harrier EV AWD Terrain Mode

इस ईवी के साथ AWD टैरेन मोड मिलने वाली हैहाल में इसकी जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है

सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी

नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।

End of Feed