ऑटो न्यूज़

New Gen Hyundai Venue जल्द भारत में होगी लॉन्च, टेस्टिंग करती दिखी पैसा वसूल कार

New Generation Hyundai Venue: नई सब 4 मीटर एसयूवी का देश में जोरदार मुकाबला होता है और इसी लिए वेन्यू को बड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। हाल में ये नई कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिससे लग रहा है कि ये नई जनरेशन ह्यून्दे वेन्यू है। हालांकि ये पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी दिखी है जिससे कॉस्मैटिक बदलावों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Image

भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 से जारी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन ह्यून्दे वेन्यू दिखी
  • भारत में शुरू हुई इसकी टेस्टिंग
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही कार

New Generation Hyundai Venue: ह्यून्दे वेन्यू भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जाती है और अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है। नई सब 4 मीटर एसयूवी का देश में जोरदार मुकाबला होता है और इसी लिए वेन्यू को बड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। हाल में ये नई कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिससे लग रहा है कि ये नई जनरेशन ह्यून्दे वेन्यू है। हालांकि ये पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी दिखी है जिससे कॉस्मैटिक बदलावों की जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 से जारी है।

दिखने में कितनी बदली एसयूवी

नई जनरेशन ह्यून्दे वेन्यू के साथ जो बइलाव मिलने की संभावना है, उनमें बिल्कुल नई डिजाइन, बढ़े हुए कद वाला अगला बंपर, क्रेटा और एल्कजार जैसे स्ल्पिट हेडलैंप्स, नए अलॉय व्हील्स, नए दो पीस एलईडी टेललाइट्स के साथ नई रूफ रेल्स और बिल्कुल नई ग्रिल शामिल हैं। ताजा स्पाय फोटोज में 2025 ह्यून्दे वेन्यू के साथ ब्लैक फिनिश वाली नई लेदरेट सीट्स अपहोल्स्ट्री दिखी है। इसके अलावा नई जनरेशन वेन्यू के साथ पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नए डैशबोर्ड के साथ बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अगली सीट्स पर चौड़े हेडरेस्ट मिलने वाले हैं।

सेफ्टी और इंजन में तगड़ी

अनुमान लगाया जा रहा है कि ह्यून्दे इंडिया नई जनरेशन वेन्यू के साथ लेवल 1 एडीएएस सूट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और 6 एयरबैग्स मौजूदा जनरेशन से लिए जाएंगे। इसके इंजन या ट्रांसमिशन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी मौजूदा जनरेशन में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इनके साथ कई गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं जिनमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट मिलते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article