स्कोडा कुशाक (Skoda)
Skoda Kushaq Facelift: इस पूरे साल में एक से बढ़कर एक गाड़ियां लॉन्च हुईं है। अब वाहन कंपनियां नए साल की तैयारी कर रही हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, नए साल की शुरुआत से ही ऑटो कंपनियों की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बड़ी प्लानिंग हैं। तमाम देसी और विदेशी कंपनियां नए-नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें स्कोडा इंडिया भी शामिल है। कंपनी अपनी कुशाक SUV का फेसलिफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी जनवरी 2026 में कुशाक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। यह SUV, जिसे 2021 में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए पेश किया गया था। नई कुशाक में कई फीचर अपग्रेड के साथ नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
इंटीरियर और फीचर्स में क्या होंगे बदलाव?
कुशाक फेसलिफ्ट नए ट्रिम और कलर ऑप्शन्स के साथ आ सकती है। एक खास एडिशन पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है, जो हाल ही में एक टेस्ट म्यूल में दिखाया गया था। लेवल 2 ADAS सिस्टम कन्फर्म हो गया है। स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। इसके बोल्ड और रगेड एक्सटीरियर लुक को जारी रखते हुए, इसमें नई फ्रंट ग्रिल, बदले हुए हेड और टेल लैंप और नए डिजाइन वाले बंपर होंगे। इसमें कनेक्टेड टेल लैंप और नए एलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। साथ ही 360 डिग्री कैमरा, एक बदला हुआ इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड ऑडियो सिस्टम और नया ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी शामिल हो सकता है।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है
स्कोडा कुशाक को ग्लोबल-एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी में हिल होल्ड असिस्ट और टीपीएमएस के अलावा कुल 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी सिस्टम भी शामिल होंगे। इंजन में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अभी इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट है जो 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड एटी के साथ 115 hp पावर और 178 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसे एक बड़ा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट भी मिलता है जो 7 स्पीड DSG के साथ 150 hp पावर और 250 Nm टॉर्क बनाता है।
