2026 Royal Enfield Goan Classic 350 लॉन्च, अब असिस्ट और स्लिपर क्लच फीचर के साथ; जानें कीमत
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 13, 2026, 02:09 PM IST
Royal Enfield ने भारत में अपनी पॉपुलर Goan Classic 350 का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह नई बाइक्स रेट्रो‑बॉबर स्टाइल, एडवांस फीचर्स और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ बाइक प्रेमियों के लिए खास विकल्प बनकर आई है।
Royal Enfield Goan Classic 350 नए फीचर के साथ (Photo : Royal Enfield)
Royal Enfield ने भारत में अपनी पॉपुलर Goan Classic 350 मोटरसाइकिल का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह नई बाइक the iconic bobber-style motorcycl राइडर्स के लिए बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कुछ बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश की गई है। सबसे पहले कीमत की बात करें तो बाइक 2.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लाई गई है। इस कीमत को बाइक के आकर्षक स्टाइल और फीचर्स को ध्यान में रखते हुए किफायती माना जा रहा है।
वेरिएंट कलर और कीमत
प्राइसिंग के मामले में Shack Black और Purple Haze कलर ऑप्शन की एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रुपए है, जबकि Trip Teal Green और Rave Red वेरिएंट्स 2,22,593 रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध हैं। यह मूल्य रेंज बाइक की रेट्रो अपील और रोज़मर्रा की उपयोगिता को देखते हुए प्रतिस्पर्धात्मक बनी हुई है।
डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो नया Goan Classic 350 अपने मूल retro-bobber डिजाइन को बरकरार रखता है, जिसमें floating rider seat, mid-ape handlebars, slash-cut exhaust और whitewall tubeless spoke wheels जैसे आइकॉनिक एलिमेंट्स शामिल हैं। इसकी बॉबर लुकिंग प्रोफाइल क्लासिक रॉयल एनफील्ड स्टाइल को मॉडर्न रूप में पेश करती है।बड़ा तकनीकी अपडेट
इस बाइक में इस साल का सबसे बड़ा तकनीकी अपडेट assist-and-slipper clutch का शामिल होना। यह क्लच रोजमर्रा की सिटी ट्रैफिक में राइडिंग को आसान बनाता है और डाउनशिफ्ट के दौरान व्हील-हॉप को कम करने में मदद करता है, जिससे गियर बदलना स्मूद और कंट्रोल्ड हो जाता है। इसके साथ ही USB Type-C चार्जिंग पोर्ट को भी अपडेट किया गया है, जिससे राइडर्स अपने स्मार्ट डिवाइस को चलते-फिरते जल्दी चार्ज कर सकते हैं।
इंजन
इंजन की बात करें तो Goan Classic 350 में भरोसेमंद 349cc एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है, जो लगभग 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह सेटअप रोजमर्रा की सिटी राइडिंग से लेकर हाईवे क्रूज तक सुचारु और आरामदायक प्रदर्शन देता है।अपडेटेड मॉडल किसे आएगा पसंद
Royal Enfield Goan Classic 350 का यह अपडेटेड मॉडल उन राइडर्स को खास पसंद आएगा जो बॉबर स्टाइल के साथ एडवांस फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसकी किफायती कीमत, स्मूद पावर डिलीवरी और रोजमर्रा के राइडिंग सिचुएशंस में उपयोगी अपडेट इसे भारतीय बाइक बाजार में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।