ऑटो न्यूज़

26 जनवरी 2026 में लॉन्च होगी नई Renault Duster, फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी जानकारी पढ़ें

2026 रेनॉल्ट डस्टर ज्यादा मैच्योर और बेहतर डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च होगी। SUV में Y-शेप एलिमेंट्स वाले हेडलैंप और टेललैंप, स्पोर्टी बंपर, स्क्वायर्ड व्हील आर्च, प्रोमिनेंट बॉडी क्लैडिंग और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके मॉडर्न लुक को बढ़ाएंगे। ग्लोबल-स्पेसिफिक मॉडल की तरह, भारत में आने वाली डस्टर में 31 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिल सकता है।

Image

रेनॉल्ट डस्टर

नए साल की शुरुआत से ही ऑटो मार्केट में हलचल तेज होने वाली है। तीसरी पीढ़ी की रेनॉल्ट डस्टर अगले साल गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी, 2026 को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में, यह SUV सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी। हाइब्रिड वेरिएंट बाद में लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद, नई रेनॉल्ट डस्टर को सेगमेंट लीडर– हुंडई क्रेटा के साथ-साथ टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और अन्य मिडसाइज SUV से मुकाबला होगा।

डिजाइन में कई बड़े बदलाव दिखाई देंगे

2026 रेनॉल्ट डस्टर ज्यादा मैच्योर और बेहतर डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च होगी। SUV में Y-शेप एलिमेंट्स वाले हेडलैंप और टेललैंप, स्पोर्टी बंपर, स्क्वायर्ड व्हील आर्च, प्रोमिनेंट बॉडी क्लैडिंग और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके मॉडर्न लुक को बढ़ाएंगे। ग्लोबल-स्पेसिफिक मॉडल की तरह, भारत में आने वाली डस्टर में 31 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिल सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स

नई रेनॉल्ट डस्टर में ड्राइवर-ओरिएंटेड केबिन लेआउट होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक फीचर्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का कलर ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर Arkamys ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जर, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, मल्टीपल एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट और बहुत कुछ मिलेगा।

कीमत और इंजन

कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में, 2026 रेनॉल्ट डस्टर 1.3L पेट्रोल EDC और 1.2L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश की जाती है। भारत-स्पेसिफिक मॉडल में भी यही इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स उपलब्ध होंगे। हायर ट्रिम्स में एक्सक्लूसिव तौर पर 4X4 ड्राइवट्रेन ऑप्शन दिया जा सकता है। कीमत की बात करें यह एसयूवी 11 लाख से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जा सकती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article