2025 Grand Vitara 7 Seater: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को खूब पसंद किया जाता है और अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। मारुति सुजुकी इस बार तीन रो वाली ग्रैंड विटारा भी देश में लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है। हालांकि ये ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट का प्री-प्रोडक्शन मॉडल हो सकता है जिसके लॉन्च होने तक इसमें बड़े बदलाव आ सकते हैं। बता दें कि फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा कार वाला प्लेटफॉर्म और इंजन मिलने वाला है।
कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है।
2025 Grand Vitara 7-Seater: लुक और स्टाइल
मारुति सुजुकी की नई ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट को कोई तकनीकी बदलाव नहीं मिलने वाला। यानी इसके लगभग सभी बदलाव नए फीचर्स और ताजा लुक से जुड़े हुए होंगे। हालांकि इसमें सबसे बड़ा बदलाव एसयूवी को मिलने वाली सीट्स की तीसरी कतार है, इसके लिए संभवतः व्हीलबेस को कुछ बढ़ाया जाएगा।
2025 Grand Vitara 7-Seater: 7-सीटर एसयूवी
नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के हालिया सामने आए फोटो में भले ही ये कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, लेकिन इसका आकार स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ लंबा दिखाई दिया है। ये तीसरी कतार के बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते हुआ है। बाकी लुक और स्टाइल के अलावा बाकी चीजों में भी ये मौजूदा ग्रैंड विटारा जैसी ही होगी।
2025 Grand Vitara 7-Seater: फीचर्स
नई ग्रैंड विटारा में कंपनी की नई ई विटारा से प्रेरित लाइटिंग और अगला बंपर मिल सकता है। इसके अलावा एलईडी डीआरएल हेडलाइट सेटअप के टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए हैं, वहीं इसके हेडलैंप ने बंपर पर स्थान घेरा है। एसयूवी के पिछले हिस्से में भी एलईडी टेल लैंप्स देगी जो पूरे रियर पोर्शन को घेरने वाले एलईडी लाइटबार से लैस होंगे। बड़े साइज का टचस्क्रीन और पूरी तरह बदला हुआ नया डैशबोर्ड भी देखने को मिल सकता है।
2025 Grand Vitara 7-Seater: इंजन
वाय17 कोडनेम वाली 2025 ग्रैंड विटारा के साथ कंपनी मौजूदा मॉडल वाला इंजन देने वाली है। ये 1.5-लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन है जो दमदार है। कंपनी 7-सीटर के साथ गियरबॉक्स के वही पुराने विकल्प दे सकती है। सूत्रों की मानें तो एसयूवी का उत्पादन हरियाणा के खारखोदा में बने नए मारुति सुजुकी प्लांट में किया जाएगा।
2025 Grand Vitara 7-Seater: प्राइस
कंपनी का ये नया प्लांट संभवतः 2025 के मध्य से काम करना शुरू कर देगा। ये जानकारी भी मिली है कि 2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्ट इस प्लांट में बनने वाली शायद पहली एसयूवी होगी। कंपनी इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में लॉन्च करने वाली है। इसके 5-सीटर मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से मामूली बढ़त पर शुरू होगी, वहीं 7-सीटर के लिए आपको कुछ ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
