2024 Mahindra XUV300 के साथ नहीं मिलेगा ADAS! ताजा स्पाय फोटोज में खुलासा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 16, 2023, 12:52 PM IST

Mahindra Automotive बहुत जल्द मार्केट में नई XUV300 Facelift लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये SUV का मिड वेरिएंट है जिसके साथ ADAS फीचर नजर नहीं आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा XUV300 टेस्टिंग करती दिखी
  • एसयूवी का मिड वेरिएंट आया नजर
  • XUV300 के साथ नहीं मिलेगा ADAS

New Mahindra XUV300: महिंद्रा ऑटोमोटिव बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी300 एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। हाल में ये नई फेसलिफ्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉॅडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

New Mahindra XUV300 Facelift

हा मे दिख मॉड एक्सयूवी300 मि वेरिएं जिसक सा एडीएए नही मिल

कितनी बदली एक्सयूवी300

महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं।

End of Feed