ऑटो न्यूज़

एलन मस्क ने पीयूष गोयल से मांगी माफी, जानें किस बात के लिए जताया खेद

Elon Musk On Piyush Goyal Visit: टेस्ला ने भारत सरकार से प्रारंभिक टैरिफ रियायत के लिए कहा है जो 40,000 डॉलर से कम कीमत वाली कारों के लिए भारत के 70 प्रतिशत और 40,000 डॉलर से ऊपर की कारों के लिए 100 प्रतिशत के भारी सीमा शुल्क की भरपाई करेगा।

Image

टेस्ला का एंट्री जल्द !

Elon Musk On Piyush Goyal Visit: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस समय अमेरिका के दौर पर हैं। और उन्होंने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के प्लांट का दौरा भी किया। इस दौरान एलन मस्क प्लांट नहीं पहुंच पाए, इसके बाद उन्होंने गोयल से माफी मांगी है। मस्क ने कहा कि वह अस्वस्थ होने के कारण उनसे नहीं मिल सके। इसके पहले इसके पहले मस्क ने अमेरिका में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और यह बयान दिया था कि वह भारत में अहम निवेश करने के इच्छुक हैं और अब इस तरह की खबरे हैं कि मस्क को भारत में टेस्ला कारों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मोदी सरकार कुछ रियायत दे सकती है।

पीयूष गोयल ने क्या कहा

मंगलवार को पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया के फ़्रेमोंट में टेस्ला के प्लांट का दौरा किया। गोयल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रतिभाशाली भारतीय इंजीनियरों और वित्त पेशेवरों को वरिष्ठ पदों पर काम करते और मोबीलिटी को दुनिया को बदलने के लिए टेस्ला की उल्लेखनीय यात्रा में योगदान देखकर बेहद खुशी हुई। टेस्ला ईवी सप्लाई चेन में भारत से ऑटो कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के बढ़ते महत्व को देखकर भी गर्व है। यह भारत से अपने कंपोनेंट के आयात को दोगुना करने की राह पर है।

इसके बाद मस्क ने लिखा कि आपका टेस्ला आना सम्मान की बात थी! आज कैलिफ़ोर्निया की यात्रा नहीं कर पाने के लिए मुझे खेद है, लेकिन मैं भविष्य की किसी तारीख पर मिलने की आशा रखता हूं।'

सरकार दे सकती है छूट

इस बीच फाइनेंशियल टाइम्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमेकर ने भारत सरकार से प्रारंभिक टैरिफ रियायत के लिए कहा है जो 40,000 डॉलर से कम कीमत वाली कारों के लिए भारत के 70 प्रतिशत और 40,000 डॉलर से ऊपर की कारों के लिए 100 प्रतिशत के भारी सीमा शुल्क की भरपाई करेगा। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि उनका विचार हमेशा से रहा है कि उन्हें कम से कम अंतरिम अवधि में कुछ टैरिफ रियायतों की आवश्यकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों ने कहा कि विचाराधीन कम दर सभी कीमतों के ईवी के लिए 15 प्रतिशत होगी, लेकिन इस नीति पर अभी तक सरकार के भीतर सहमति नहीं बनी है।सितंबर में ऐसी खबरें सामने आईं कि टेस्ला भारत में बैटरी स्टोरेज के लिए एक फैक्ट्री बनाने की योजना बना रही है और उसने सरकार को इसके लिए एक प्रस्ताव भी सौंपा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article