Mahindra ने XUV 3XO EV को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह ईवी कंपनी की लोकप्रिय सब‑4‑मीटर SUV XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन है। नई ईवी की कीमत 13.89 लाख (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी इस कार को कम दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए लेकर आई है। महिंद्रा इस कार के साथ अपने ग्राहकों को एक प्रैक्टिकल और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक विकल्प ऑफर करता है।
XUV 3XO EV को ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट AX5 और AX7L में लाया गया है। AX5 वेरिएंट की कीमत 13.89 लाख रुपए पड़ती है, वहीं AX7L वेरिएंट की कीमत 14.96 लाख रुपए तक जाती है। XUV 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी से शुरू होगी।
इंजन, बैटरी और रेंज
Mahindra XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी लगी है, जो लगभग 285 किलोमीटर की रियल‑वर्ल्ड रेंज देती है। SUV का इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW (लगभग 150 hp) पावर और 310 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस मॉडल की 0‑100 किमी/घंटा स्पीड सिर्फ लगभग 8.3 सेकेंड में पहुंच सकती है। कार तीन ड्राइव मोड फन, फास्ट और फियरलेस के साथ लाई गई है। कंपनी का दावा है कि 50kW डीसी चार्जर के इस्तेमाल के साथ ईवी को केवल 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
डिजाइन और फीचर्स
XUV 3XO EV का एक्सटीरियर मूल ICE XUV 3XO SUV जैसा ही है, लेकिन कुछ यह EV‑स्पेसिफिक डिजाइन हाइलाइट्स के साथ आता है। कार के इंटीरियर में ड्यूल 10.25‑इंच HD स्क्रीन (इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay, ड्यूल‑जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पर्याप्त USB पोर्ट्स हैं। इसके साथ ही कार में 360‑डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
सेफ्टी और एडवांस्ड टेक
XUV 3XO EV में 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS और लेवल‑2 ADAS सिस्टम की सुविधा मिलती है, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार में 360‑डिग्री सर्वर व्यू सिस्टम की सुविधा भी मिलती है। इससे कार ड्राइविंग के दौरान पैदल चालकों और आसपास की बाधाओं का बेहतर ध्यान रखा जा सकता है।
