ऑटो न्यूज़

Mahindra Thar Roxx डीलरशिप पहुंचना शुरू हुई, अब SUV चलाकर देख सकेंगे ग्राहक

Thar Roxx Start Reaching Dealership: महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स लॉन्च की है जो 5 दरवाजों वाली थार एसयूवी है। अब ये डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है, यानी ग्राहक जल्द की इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। महिंद्रा ने थार रॉक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है।

Image

महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार रॉक्स डीलरशिप पहुंचना शुरू
  • 12.99 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • 5 दरवाजों वाली थार है नई रॉक्स एसयूवी

Thar Roxx Start Reaching Dealership: महिंद्रा ने हाल में नई थार रॉक्स लॉन्च की है जसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है। अब ये एसयूवी डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है और इसमें दिलचस्पी रखने वाली नई रॉक्स की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। हालांकि सटीक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर संपर्क करना बेहतर होगा। बता दें कि महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है। इस एसयूवी के मिड स्पेक वेरिएंट की फोटो टीवीसी शूट के दौरान सामने आई है जिसमें इसके साथ मिले एडीएएस की जानकारी मिल गई है। हालांकि कंपनी ने इसके एएक्स3एल वेरिएंट को सनरूफ और अलॉय नहीं मिले हैं।

कितना बदला SUV का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

थार रॉक्स को मिला लंबा व्हीलबेस

नई महिंद्रा थार रॉक्स को लंबा व्हीलबेस दिया गया है जो इसके साथ मिले 2 एक्स्ट्रा दरवाजों के लिए जरूरी था। इससे केबिन में यात्रियों के बैठने की जगह भी बढ़ गई है। एसयूवी का सी-पिलर इसे और भी तगड़ा लुक देता है जिसके अगले हिस्से में चौकोर बीच की ग्लास विंडो और पिछले हिस्से में त्रिकोण आकार की पिछली विंडो दी गई है। इसके अलावा 3-डोर मॉडल से लिए गए डोर हैंडल्स, रियर व्यू मिरर और कई अन्य पुर्जे भी नई एसयूवी में देखने को मिले हैं।

इंटीरियर और फीचर्स में जोरदार

बढ़े हुए व्हीलबेस से इसका केबिन काफी जगहदार हो गया है और आरामदायक सीट्स के अलावा कार्गो के लिए खूब सारी जगह मिलती है। नई थार रॉक्स के केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हार्मन कार्डर साउंड सिस्टम और बड़े साइज के टचस्क्रीन सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिली हैं। यहां एड्रीनॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिला है। कंपनी ने एसयूवी को सबसे अहम फीचर भी दिया है जिसका नाम एडीएएस है।

कितना दमदार है रॉक्स का इंजन

महिंद्रा ने नई थार रॉक्स के एमएक्स1 वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया है जो 148 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। एमएक्स1 पेट्रोल में 2.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता है जो 158 बीएचपी ताकत और 330 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। महिंद्रा ने अब तक इस एसयूवी के मिड और टॉप मॉडल के इंजन की जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा ऑटोमैटिक और 4-व्हील ड्राइव की जानकारी भी उजागर नहीं की गई है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article