इंतजार हुआ खत्म, Mahindra ने बहुत आकर्षक कीमत पर लॉन्च की नई Thar Roxx 5-Door SUV

New Mahindra Thar Roxx Launched In India: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने लंबे समय तक ग्राहकों को इंतजार करवाने के बाद आखिरकार भारत में नई 5 दरवाजों वाली थार रॉक्स लॉन्च कर दी है। इस नई एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक है। 3-डोर मॉडल के मुकाबले इसे लंबा व्हीलबेस और नए फीचर्स दिए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई महिंद्रा थार रॉक्स भारत में लॉन्च
  • 5 दरवाजों वाली महिंद्रा थार है रॉक्स
  • 12.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत

New Mahindra Thar Roxx Launched In India: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय मार्केट में 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है जो इसके बेस मॉडल की कीमत है। डीजल इंजन के साथ एसयूवी के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है। कंपनी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस ऑफरोड एसयूवी के 5-डोर मॉडल का ग्लोबल डेब्यू किया है। लुक और स्टाइल में नई थार रॉक्स लगभग इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, लेकिन इसके साथ लंबा व्हीलबेस दिया गया है जो केबिन में ज्यादा जगह देने के लिए बढ़ाया गया है।

New Mahindra Thar Roxx 5 Door SUV

कंपनी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर SUV के 5-डोर मॉडल का ग्लोबल डेब्यू किया है

कितना बदला एसयूवी का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं।

End of Feed