इन 7 रंगों में खरीद सकते हैं नई महिंद्रा थार रॉक्स, जानें किस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

New Mahindra Thar Roxx Colours: महिंद्रा ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर भारत में नई थार रॉक्स एसयूवी लॉन्च कर दी है, ये स्टैंडर्ड मॉडल का 5 दरवाजों वाला अवतार है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है और ग्राहक इसे 7 रंगों में खरीद सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 रंगों में लॉन्च हुई नई थार रॉक्स
  • 3 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
  • जोरदार लुक के साथ लॉन्च हुई

New Mahindra Thar Roxx Colours: महिंद्रा ने आखिरकार भारतीय मार्केट में 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है जो इसके बेस मॉडल की कीमत है। डीजल इंजन के साथ एसयूवी के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है। बता दें कि महिंद्रा 3 अक्टूबर 2024 से भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू करने वाली है।

Mahindra Thar Roxx Colour Options

महिंद्र 3 अक्टूब 2024 भारती मार्के मे था रॉक् बुकिं शुर करन वाल

कितना बदला एसयूवी का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं।

End of Feed