ऑटो न्यूज़

घटती मांग को डिस्काउंट से बढ़ाने में जुटी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री, ग्राहकों की मौज

Discounts On Cars In August 2024: मारुति सुजुकी ने लेकर टाटा मोटर्स और ह्यून्दे से लेकर महिंद्रा तक, सभी कंपनियां कारों की गिरती डिमांड को पटरी पर लाने के लिए बड़े डिस्काउंट दे रही हैं। अगस्त 2024 में वाहन निर्माताओं ने अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं जो पिछले साल इसी महीने लगभग आधे थे।

Image

इसका सबसे बड़ा उद्देश्य शोरूम पर मौजूद स्टॉक को क्लीयर करना है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कारों पर मिल रहा जोरदार डिस्काउंट
  • अगस्त में ऑफर्स लगभग दुगने हो गए
  • घटती मांग को बढ़ाने की कोशिश जारी

Discounts On Cars In August 2024: भारतीय मार्केट में जहां मार्च 2024 तक ऐसा लग रहा था कि वाहनों की बिक्री कोविड महामारी के पहले वाले स्तर पर पहुंच रही है। अब इस बिक्री में कंपनियां लगातार गिरावट दर्ज कर रही हैं जो इनके लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। अगस्त 2024 में वाहन निर्माताओं ने अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं जो पिछले साल इसी महीने लगभग आधे थे। अनुमान ये भी है कि ना सिर्फ त्योहारों के सीजन तक, बल्कि साल के अंत तक कंपनियां अपनी कारों पर बंपर ऑफर्स देने वाली हैं। इसका सबसे बड़ा उद्देश्य शोरूम पर मौजूद स्टॉक को क्लीयर करना है।

ग्राहकों की हो रही है मौज

कारों पर भारी छूट का सीधा फायदा ग्राहकों को हो रहा है, यहां उन ग्राहकों की मौज हो रही है जो इस समय या त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। यहां लगभग सभी बड़े कार ब्रांड्स अपनी गाड़ियों पर तगड़े डिस्काउंट दे रहे हैं जिनमें मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और ह्यून्दे से लेकर महिंद्रा तक कारें शामिल हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अन्य कई फायदे शामिल हैं।

किस कार पर कितनी छूट

मारुति सुजुकी ने अपनी अरेना और नैक्सा दोनों रिटेल चेन्स पर दमदार डिस्काउंट दिए हैं। ब्रेजा पर 25,000 रुपये और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी पर 1.28 लाख रुपये डिस्काउंट अगस्त में मिर रहा है। ह्यून्दे की बात करें तो यहां एक्सटर पर 40,000 रुपये और एल्कजार पर 90,000 रुपये तक ऑफर्स मिल रहे हैं। होंडा एलिवेट पर ग्राहकों को 80,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है। टाटा मोटर्स की नैक्सॉन पर 16,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं हैरियर पर 1.20 लाख रुपये तक ऑफर्स मिल रहे हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article