नई Kia Seltos भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए

किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में नई Kia Seltos को 10.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है। नई एसयूवी की डिलीवरी मिड जनवरी से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। किआ की इस कार की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए तक जाती है।

किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए सेल्टोस को 10.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च कर दिया है। किआ की इस न्यूली लॉन्च एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी की ओर से कार को पहले ही पेश कर दिया गया था और इसी के साथ कार की बुकिंग बीते महीने दिसंबर 11 से 25000 रुपए की टोकन राशि पर शुरू भी हो चुकी है।

New Kia Seltos

भारत में लॉन्च हुई नई किआ सेल्टोस (फोटो क्रेडिट- किआ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट)

डिलीवरी कब होगी शुरू

ऑटोमेकर की घोषणा के अनुसार, नई एसयूवी की डिलीवरी मिड जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सेकेंड जेनरेशन सेल्टोस का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है।

End of Feed