ठंड के दिनों में अक्सर अंधेरे और कोहरे में कार ड्राइव करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इन दिनों कार हेडलाइड की सही चमक होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपकी सुरक्षा और विजिबिलिटी से जुड़ा मामला है। कार हेडलाइट की चमक ठीक रहे तो कोहरे में दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है। पर्याप्त चमक और सही बीम हो तो रोशनी सड़क पर केंद्रित रहती है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे कार हेडलाइट की चमक बढ़ाई जा सकती है।
हेडलाइट लेंस को रखें साफ
यहां आपको समझने की जरूरत है कि धूल, कीचड़ और पीलेपन (येलोइंग) से हेडलाइट लेंस की रोशनी कम हो जाती है। अगर आप नियमित रूप से लेंस साफ करें तो आपको इसकी रोशनी को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आप हेडलाइट पॉलिश/रेस्टोरेशन के विकल्प पर भी जा सकते हैं।
विंडशील्ड और शीशों को रखें साफ
हेडलाइट लेंस को साफ रखने के साथ ही बेहद जरूरी है कि आप विंडशील्ड और शीशों को भी साफ रखें। विंडशील्ड गंदी होगी तो यह रोशनी को फैलाकर ग्लेयर पैदा करने का काम करेगी। इसलिए कार के अंदर और बाहर दोनों तरफ से कार के शीशे साफ रखें।
सही बीम का करें इस्तेमाल
कोहरे में कार ड्राइव कर रहे हैं तो लो बीम या फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि हाई बीम से रोशनी फैलती है और इसका सीधा असर विज़िबिलिटी और कम होने के रूम में दिखाई देता है।
फॉग लाइट्स का करें इस्तेमाल
आपकी कार में फॉग लाइट की सुविधा कोहरे, धुंध और बारिश की स्थिति के लिए ही दी जाती है। कार की फॉग लाइट्स नीचे की ओर से रोशनी डालती है, जिससे कोहरे की स्थिति में कार चालक को सड़क साफ दिखाई देने में परेशानी नहीं आती।
समय पर बदलें बल्ब
बहुत से कार चालक कार के बल्ब को बदलने पर खास ध्यान नहीं देते। वहीं, पुराने और कमजोर बल्ब कम रोशनी देने का काम करते हैं। इसलिए खास कर ठंड के दिनों में कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा सुझाए गए वॉटेज और टाइप के बल्ब का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
