प्योर इथेनॉल पर चलने वाली Hyundai Creta भारत में पेश, Auto Expo 2025 में हुई शोकेस

New Hyundai Creta Flex Fuel: नई ह्यून्दे क्रेटा फ्लैक्स फ्यूल एसयूवी पूरी तरह इथेनॉल यानी ई100 फ्यूल पर चलती है। इथेनॉल पर चलने वाली ह्यून्दे क्रेटा के साथ वेन्यू और आई20 में मिलने वाला 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। ये इंजन 120 एचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे क्रेटा फ्लैक्स फ्यूल शोकेस
  • ऑटो एक्सपो 2025 में पेश हुई SUV
  • पूरी तरह इथेनॉल पर चलेगी ये क्रेटा

New Hyundai Creta Flex Fuel: ह्यून्दे इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो चुकी नई जनरेशन क्रेटा का 1.0 टर्बो पेट्रोल फ्लैक्स फ्यूल वेरिएंट शोकेस किया है। ये एसयूवी पूरी तरह इथेनॉल यानी ई100 फ्यूल पर चलती है। इथेनॉल पर चलने वाली ह्यून्दे क्रेटा के साथ वेन्यू और आई20 में मिलने वाला 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। ये दमदार इंजन 120 एचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है जो प्रदूषण मुक्त इस एसयूवी को स्मूद ड्राइव बनाता है।

Hyundai Creta Flex Fuel

ये यूवी पूर तरह ेनॉल यानी ई100 ्य पर चलती है

लुक में कोई बदलाव नहीं

ह्यून्दे क्रेटा फ्लैक्स फ्यूज का चेहरा स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

End of Feed