Honda Activa Electric की इलेक्ट्रिक मोटर का टीजर जारी, 27 नवंबर को पेश होगी EV

New Honda Activa Electric Teased: 27 नवंबर को होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर शोकेस की जाएगी। कंपनी ने अब इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें ई-स्कूटर की इलेक्ट्रिक मोटर नजर आई है। कुल मिलाकर होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक बहुत जल्द देश में लॉन्च होगी जो गेम चेंजर साबित हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का टीजर जारी
  • नई एक्टिवा की इलेक्ट्रिक मोटर दिखी
  • 27 नवंबर को भारत में शोकेस होगी

New Honda Activa Electric Teased: होंडा टू-व्हीलर्स जल्द भारत में एक्टिवा के इलेक्ट्रिक अवतार से पर्दा हटाने वाली है। 27 नवंबर को होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर शोकेस की जाएगी। कंपनी ने अब इसका नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें ई-स्कूटर की इलेक्ट्रिक मोटर नजर आई है। कुल मिलाकर होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक बहुत जल्द देश में लॉन्च होगी जो गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि ये ईवी की कीमत पर निर्भर करता है। कुछ समय पहले भी सियाम के सालाना सेशन में होंडा ने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी गई थी। यानी अब जल्द नई एक्टिवा इलेक्ट्रिक मार्केट में होगी जो बूंद भर पेट्रोल नहीं पियेगी।

Honda Activa Electric Teased Again

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक बहुत जल्द देश में लॉन्च होगी जो गेम चेंजर साबित हो सकती है

प्रोडक्शन प्लांट तैयार!

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि होंडा ने अपने गुजरात और कर्नाटक प्लांट में बढ़ती मांग को देखते हुए दो मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू कर दी हैं। इसके अलावा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने कर्नाटक प्लांट को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए भी तैयार कर रही है। बता दें कि दिसंबर 2024 से इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है, वहीं 2025 की शुरुआत तक कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर देगी। बड़ी संभावना है कि होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा इलेक्ट्रिक होने वाला है।

End of Feed