ऑटो न्यूज़

15 अक्टूबर से ग्राहकों को मिलने लगेगी Harley-Davidson X440, सड़कों पर होगा धमाल

Hero MotoCorp और Harley-Davidson की साझेदारी के बाद पहला प्रोडक्ट X440 मोटरसाइकिल की डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ये हार्ली की सबसे सस्ती बाइक है और खासतौर पर भारत के लिए बनी है।

Image

त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को नई हार्ली-डेविडसन एक्स440 चलाने को मिलेगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Harley Davidson X440 बाइक
  • 15 अक्टूबर से शुरू होगी डिलीवरी
  • खास भारत के लिए बनी ये बाइक

Harley-Davidson X440 Delivery: हीरो मोटोकॉर्प और हार्ली-डेविडसन की साझेदारी के बाद पहला प्रोडक्ट एक्स400 भारत में कुछ समय पहले लॉन्च हुई है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर से ग्राहकों को ये सस्ती प्रीमियम मोटरसाइकिल मिलना शुरू हो जाएगी। यानी त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को नई हार्ली-डेविडसन एक्स440 चलाने को मिलेगी। लुक और फीचर्स के मामले में ये नई बाइक काफी आकर्षक है और अगर आप रॉयल एनफील्ड से अलग कोई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जोरदार विकल्प है।

5,000 रुपये में करें बुकिंग

इस शानदार ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक सिर्फ 5,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। नई हार्ली-डेविडसन एक्स440 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है और ये बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराई गई है। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं इसका उत्पादन और डिस्ट्रब्यूशन का काम हीरो मोटोकॉर्प करने वाली है।

दिखने में बहुत जोरदार है बाइक

हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

कितना दमदार है इसका इंजन

नई एक्स440 के साथ कंपनी ने 398 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 27 बीएचपी ताकत और 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में इंवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं पिछला हिस्सा ट्विन शॉक अबसॉर्बर्स के साथ आया है। यहां डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिला है।

किन बाइक्स से है मुकाबला

हार्ली-डेविडसन चीन के मार्केट में एक्स 350 और एक्स 500 बेचती है, लेकिन भारत में लॉन्च हुई एक्स440 इन दोनों बाइक्स से पूरी तरह अलग है। भारतीय मार्केट में नई एक्स440 का सबसे बड़ा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से शुरू हो गया है जिसका मार्केट में दबदबा है। नई बाइक रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350, मीटिओर 350 के अलावा होंडा हाइनेस सीबी350, बेनेली इंपीरियल 400 और आगामी ट्रायम्फ स्पीड 400 से भी टक्कर लेगी।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article