नई जनरेशन Renault Duster भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें कितनी सेफ है अपडेटेड SUV

New Generation Renault Duster Teased: Renault India ने नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटा लिया है और अब कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी 2025 में इस एसयूवी की बिक्री शुरू करने वाली है। पिछली जनरेशन की तुलना में ये बिल्कुल बदल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही नई जनरेशन रेनॉ डस्टर
  • 2025 में शुरू होगी एसयूवी की बिक्री
  • हाल में हटाया गया नई डस्टर से पर्दा

New Generation Renault Duster: रेनॉ ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट के लिए नई जनरेशन डस्टर एसयूवी से पर्दा हटा लिया है। इस एसयूवी का टीजर अब Renault India ने जारी कर दिया है। भारत में भी इस मिड साइज एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा जो संभवतः 2025 की शुरुआत या मध्य तक होगा। नई पीढ़ी की रेनॉ डस्टर लुक, स्टाइल और डिजाइन के मामले में जोरदार है, पिछली जनरेशन की तुलना में ये बिल्कुल बदल गई है। यहां एसयूवी के साथ नया इंजन और तकनीक भी मिलने वाली है जो इसे पूरी तरह नई कार बनाते हैं। उम्मीद पर खरा उतरते हुए रेनॉ की नई जनरेशन डस्टर का केबिन फीचर्स से लोडेड है।

New Generation Renault Duster

पिछली जनरेशन की तुलना में ये बिल्कुल बदल गई है

कितनी सेफ है नई डस्टर

रेनॉ डस्टर की नई जनरेशन को विदेशी मार्केट में डासिया डस्टर के नाम से बेचा जाता है। वयस्कों की सुरक्षा पर नजर डालें तो इस एसयूवी को 40 में से 28.2 अंक मिले हैं जो कुल 70 प्रतिशत होते हैं। बच्चों के लिए नई रेनॉ डस्टर ज्यादा सेफ है जिसके लिए क्रैश टेस्ट में इसे 49 में से 41.6 पॉइंट मिले हैं, ये कुल 84 प्रतिशत स्कोर है। यूरो एनकैप ने इस एसयूवी को और भी कई टेस्ट से गुजारा है जिसके बाद इसकी कुल सेफ्टी रेटिंग 3-स्टार बनी है।

End of Feed